कोरोना में इस एयरपोर्ट ने शुरू की अनोखी फ्लाइट, लाखों का टिकट खरीद चढ़ रहे लोग लेकिन तभी आता है 1 ट्विस्ट

Published : Jul 05, 2020, 01:45 PM IST

हटके डेस्क: कोरोना काल ने दुनिया को लॉक कर दिया है। जहां लोग कई महीनों पहले से ही अपनी छुट्टियां प्लान करते रहते थे, कोरोना ने उन्हें उनके ही घरों में बंद कर दिया है। इस बीच घुमक्कड़ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी घूमना-फिरना मिस कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। मशहूर एयरलाइन्स ने घुमक्कड़ लोगों के लिए अनोखे ट्रिप्स की फ्लाइट शुरू की है। इसमें आप टिकट भी खरीदेंगे, एयरपोर्ट पर चेक इन करेंगे। प्लेन में भी बैठेंगे। लेकिन जब फ्लाइट लांच होने का टाइम आता है, तब आता है असली ट्विस्ट। जी हां, ये मजेदार ट्रिप इन दिनों चर्चा में है। अभी तक 7 हजार लोगों ने इस ट्रिप के लिए रजिस्टर किया है। 

PREV
18
कोरोना में इस एयरपोर्ट ने शुरू की अनोखी फ्लाइट, लाखों का टिकट खरीद चढ़ रहे लोग लेकिन तभी आता है 1 ट्विस्ट

क्या आप भी लॉकडाउन में घुमना-फिरना मिस कर रहे हैं? क्या आपको भी घर बैठे अब बोरियत महसूस होने लगी है? क्या आप सामान पैक कर फ्लाइट में ट्रेवल करना चाहते हैं? 
 

28

ताइवान के सोंगशान एयरपोर्ट पर नकली फ्लाइट शुरू की गई है। इसके लिए अभी तक 7 हजार लोगों ने रजिस्टर किया है। जिसमें से 60 लोगों को रैंडम सेलेक्ट किया गया है।  
 

38

ताइवान के इस एयरपोर्ट पर शुरु हुए इस अनोखे फ्लाइट की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, इसमें लोग टिकट खरीद एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। 
 

48

वहां बिलकुल पहले की तरह लोग चेक इन कर रहे। यहां तक कि उनका सिक्युरिटी चेक भी हो रहा है। इसके बाद वो अंदर प्लेन में भी बोर्ड करते हैं। लेकिन इसके बाद आता है सबसे बड़ा ट्विस्ट।  

58


ये प्लेन टेक ऑफ़ नहीं करता। दो घंटे के एक्सपीरियंस के बाद आपको प्लेन से उतार दिया जाएगा। आप एयरपोर्ट पर खाना खा सकते हैं। साथ ही कस्टम ड्यूटी से शॉपिंग भी कर सकते हैं। 

68

इस फ्लाइट के इन दिनों काफी चर्चे हैं। लोगों को लॉकडाउन के बाद घूमने का ये एक्सपीरियंस अच्छा लग रहा है। ताइवान के इस एयरपोर्ट के लिए चीनी फ्लाइट को बुक किया गया है। 
 

78

लोग अंदर जाकर बैठ रहे हैं। वहां उन्हें ड्रिंक भी परोसा जाता है। फ्लाइट अटेंडेंट आकर उनका स्वागत करती है। लेकिन दो घंटे के बाद उन्हें फ्लाइट से उतार दिया जाता है। लोगों को इससे बेहतर महसूस हो रहा है। 

88

बता दें कि दुनिया के कई देशों में अभी टूरिज्म बैन है। कोरोना के कारण दूसरे देशों से आए पर्यटकों को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जा  रहा है। ऐसे में ये फ्लाइट लोगों को थोड़ा अच्छा फील करवा रहा है। 

Recommended Stories