हटके डेस्क: ऑनलाइन डेटिंग साइट्स उन लोगों के लिए वरदान है जो अपनी फीलिंग्स सामने एक्सप्रेस नहीं कर पाते। इस प्लेटफॉर्म के जरिये आप नए लोगों से मिलते हैं। कनेक्शन बने तो लोग रिलेशन में आते हैं वरना कई बार ये जान पहचान दोस्ती में बदल जाती है। अगर डेट अच्छी ना जाए तो रिश्ता वही खत्म। लेकिन कई लोग बेहद खौफनाक इरादों के साथ भी डेटिंग ऐप्स पर आते हैं। इस वजह से सावधानी काफी जरुरी है। हाल ही में इंडोनेशिया में एक कपल डेटिंग साइट्स पर रईस लड़कों को फंसाकर उनसे पैसे लूट कर हत्या करते हुए पकड़ा गया। लड़की अपनी प्रोफाइल से अमीर लड़कों को फंसाती थी। फिर शुरू होता था मौत का खेल...
जुर्म की ये खौफनाक घटना इंडोनेशिया से सामने आई। यहां एक टिंडर डेट को महिला और उसके प्रेमी ने ईंट से कूचकर मार दिया। जब डेड बॉडी को ठिकाने लगाने का कोई आइडिया समझ नहीं आया तो उसे 11 टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक में भर दिया।
27
मारा गया शख्स 32 साल का बताया जा रहा है। उसे कपल ने शिकार बनाया क्यूंकि उन्हें वो रईस लगा। दोनों पर लगे इल्जाम साबित होने पर उन्हें मौत की सजा सुनाई जा सकती है।
37
पुलिस के मुताबिक, मारा गया शख्स अपार्टमेंट में जिस महिला से मिलने आया था उसकी उम्र 27 साल है। उसके 26 साल के प्रेमी ने ईंट से कूचकर टिंडर डेट को मार डाला।
47
टिंडर डेट की लाश जकार्ता में महिला के फ़्लैट से मिली। महिला मारे गए शख्स से टिंडर पर मिली थी। उसका पहले से एक प्रेमी भी था जिसके साथ मिलकर वो सारा खेल खेलती थी।
57
दोनों टिंडर पर अमीर लड़कों को फंसाकर फ़्लैट पर मिलने बुलाते थे। इसके बाद घर में पहले से छिपा प्रेमी शिकार पर अटैक कर देता था और उसे मारकर लूट लेता था।
67
इस बार भी प्लान कुछ ऐसा ही था। कपल ऐसा करने में सफल भी हुआ। उन्होंने आरोपी को मारने के बाद उसका पूरा अकाउंट खाली कर दिया। इसके बाद दोनों ने कई चीजें महंगी चीजें खरीदी।
77
लेकिन मारा गया शख्स जब अपने घर नहीं पहुंचा तब पुलिस को इसकी जानकारी मिली। छानबीन में पुलिस बैंक स्टेटमेंट के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News