हटके डेस्क: शादी-ब्याह भारी खर्चे का काम होता है। भारत में तो शादियों में जमकर पैसे लुटाए जाते हैं। बेटी के घरवाले तो उसके जन्म के बाद से ही पैसे जमा करने लगते हैं। इसके बाद धूमधाम से बेटी का ब्याह किया जाता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां शादी करने के बदले सरकार कपल को पैसे दे रही है तो? आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। जापान में सरकार कपल को शादी के बाद सवा चार लाख रूपये दे रही है। इसके बदले में कपल को शादी कर बच्चे पैदा करने होंगे। ऐसा ऑफर सरकार ने देश की बूढ़ी होती जनसँख्या को ठीक करने के लिए किया है। आइये आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
शादी कर बच्चे पैदा करो और सवा चार लाख रूपये पाओ का ऑफर जापान में सरकार ने लोगों को दिया है। यहां घर बसाने को इक्छुक लोगों को ये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
210
शादी के बाद कपल को बच्चे पैदा करने होंगे। ताकि देश की गिरती जन्म दर कंट्रोल किया जा सके। इस योजना पर सरकार अगले साल अप्रैल के महीने से बड़े पैमाने पर काम करना शुरू करेगी।
310
सरकार के इस फैसले के पीछे पिछले साल का जन्म दर बड़ा कारण है। पिछले साल जापान में मात्र 8 लाख 65 हजार बच्चों का जन्म हुआ था। ये अब तक का दर्ज सबसे कम आंकड़ा था।
410
इसके कम्पेरिजन देश में पांच लाख 12 हजार ज्यादा बच्चों की मौत हुई। जन्म और मृत्यु दर में फासला काफी ज्यादा था। इस वजह से सरकार भविष्य को लेकर चिंतित है।
510
साथ ही जापान में युवाओं से ज्यादा बुजुर्गों की संख्या है। आंकड़ों के मुताबिक, 2040 तक यहां 35 प्रतिशत से ज्यादा आबादी बुजुर्ग रह जाएगी। ऐसे में देश का भविष्य अंधकारमय है।
610
इस समय जापान की खराब आर्थिक स्थिति की वजह से युवा शादी से कतरा रहे हैं। उम्र के अंतर को पाटने के लिए ही सरकार ने ये ऑफर युवाओं के सामने रखा है। शादी करने पर कपल को सवा चार लाख रूपये दिए जाएंगे।
710
इसके लिए कपल को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। शादी कर मुआवजा पाने वाले जोड़ों की उम्र चालीस साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही उनकी कुल कमाई भी 38 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
810
साथ ही इस ऑफर का फायदा उठाने वाले 35 साल से कम के जोड़ों को सरकार 2 लाख 11 हजार की मदद करेगी। अगर उनकी कुल कमाई 33 लाख से कम है तो।
910
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्योरिटी रिसर्च द्वारा 2015 में किये सर्वे के मुताबिक, जापान में 25 से 34 साल के तीस प्रतिशत कुंवारे और 18 प्रतिशत कुंवारी लड़कियां पैसों की तंगी के कारण शादी नहीं करती।
1010
ऐसे में जापान सरकार का ये ऑफर अविवाहितों के मन में शादी की ललक पैदा करने में कारगर साबित हो सकता है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले सालों में देश के जन्म-मृत्य दर में सुधार होगा।