भूखे शख्स ने काला तिल समझ खा लिया काली मक्खी से भरा सैंडविच, 1 खत्म करने के बाद भिनभिना उठी मक्खियां

हटके डेस्क: कोरोना काल ने लोगों को साफ-सफाई का महत्व समझा दिया। जो इंसान पहले बिना हाथ धोए खाना खा लेता था, वो अब दिन में 10 से ज्यादा बार हाथों को सैनिटाइज कर रहा है। साथ ही लोग बाहर काफी ज्यादा प्रिकॉशंस भी ले रहे हैं। कई महीनों तक लगे लॉकडाउन के हटने के बाद लोग अब वापस धीरे-धीरे ट्रैक पर आ रहे हैं। हालांकि, कई ऐसे लोग भी हैं, जो अभी भी भारी लापरवाही कर रहे हैं। इसी लापरवाही का एक अंजाम सोशल मीडिया पर शख्स ने लोगों के साथ शेयर किया। इस शख्स ने रेडिट पर अपने साथ हुई ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसके बाद लोगों को उबकाई आ गई। इस शख्स ने एक रेस्त्रां से लंच में वेज सैंडविच ऑर्डर किया था। सैंडविच के ऊपर जिसे वो छिड़का हुआ तिल समझ बैठा, वो असल में काली मक्खियां थी। शख्स को समझ नहीं आया और उसने मक्खियों से भरा सैंडविच खा भी लिया। लेकिन दूसरे सैंडविच को खाने से पहले जब मक्खियां उड़ी, तब उसका ध्यान इसपर गया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2020 5:52 AM IST

18
भूखे शख्स ने काला तिल समझ खा लिया काली मक्खी से भरा सैंडविच, 1 खत्म करने के बाद भिनभिना उठी मक्खियां

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक शख्स ने अपने जीवन के सबसे बुरे अनुभव को शेयर किया। इस शख्स ने अपने लंच की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि उसने भूख में वो काम किया, जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी। 
 

28

शख्स ने लंच में अपने लिए वेज सैंडविच ऑर्डर किया था। उसे काफी तेज भूख लगी थी, इसलिए उसने अपने लिए कई सारे सैंडविच ऑर्डर कर लिए थे। उसने ऑर्डर डिलीवर होते ही फटाफट एक सैंडविच खा लिया। 

38

इसके बाद जब उसने दूसरा सैंडविच उठाया तो उसे कुछ अजीब सी चीज नजर आई। पहले खाई सैंडविच के ऊपर शख्स को काले तिल छिड़के नजर आए थे। उसने उनके साथ सैंडविच खा लिया। लेकिन शायद वो समझ नहीं पाया कि जिसे वो तिल समझ रहा है, वो कुछ और है। 

48

दूसरे सैंडविच को खाने से पहले उसने देखा कि काले तिल सी दिखने वाली चीज अचानक उड़ने भी लगी। दरअसल, जिसे वो तिल समझ रहा था वो सैंडविच पर बैठी मक्खियां थीं। पहले सैंडविच को वो इन्हीं मक्खियों के साथ खा गया था। 

58

पास से देखने पर अहसास हुआ कि ये फ्रूट फ्लाइज हैं। ये दिखने में काली तिल जैसी नजर आ रही थी। इस कारण शख्स समझ नहीं पाया कि ये तिल है या कुछ और। उसने सीधे इन्हें खा लिया। लेकिन जब उसने इन्हें उड़ते देखा तब चौंक गया। 

68

उसने अपने इस बुरे अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया। जब लोगों ने तस्वीरें देखी तो उन्हें भी उबकाई आ गई। एक शख्स ने लिखा कि इसे खाने के बाद अब उसकी तबियत जरूर बिगड़ेगी।  

78

वहीं जिस शख्स ने इसे पोस्ट किया उसने लिखा कि उसे इतनी जोरों की भूख लगी थी कि उसने पहले मक्खी खा ली फिर बिना मक्खी वाली का ऑर्डर कर दिया। 

88

वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने कमेंट किया कि ये मक्खियां खाने में सेफ है। इन्हें खाने पर कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि, कई ने रेस्त्रां को इस गंदगी के लिए जमकर कोसा और भविष्य में ऐसे रेस्त्रां से खाना ना ऑर्डर करने की कसम खाई। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos