मुस्लिम आबादी वाले देश में होती है बप्पा की पूजा, नोटों पर भी छपती थी भगवान गणेश की तस्वीर

Published : Aug 22, 2020, 08:29 PM IST

हटके डेस्क: आज पूरे देश में बप्पा घर-घर विराजमान हुए हैं। भगवान गणेश का जन्मोत्सव सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की एक मुस्लिम देश में भी भगवान गणेश की पूजा की जाती थी। यहां तक की उनके नोटों पर भगवान गणेश की तस्वीर छपती थी। यहां भगवान गणेश को कला और बुद्धि का भगवान माना जाता हैं, इसी वजह से यहां की करेंसी रुपिया पर भगवान गणेश की तस्वीर छपती थी। आइए जानते हैं इसके बारे में।  

PREV
17
मुस्लिम आबादी वाले देश में होती है बप्पा की पूजा, नोटों पर भी छपती थी भगवान गणेश की तस्वीर

मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हजारों द्वीपों में फैला इंडोनेशिया मुसलमानों की आबादी वाला देश है। यहां पर ज्यादातर मुस्लिम आबादी है पर यहां हिंदू संस्कृति भी नजर आती है। इंडोनेशिया में हिंदू धर्म कैसे पहुंचा ये तो पता नहीं, लेकिन कहते हैं कि 5वीं शताब्दी तक यहां पर हिंदू धर्म स्थापित हो चुका था।
 

27

इंडोनेशिया और भारत के कल्चर में कई तरह की समानताएं हैं। यहां पर कई हिंदू देवी-देवताओं की पूजा भी होती है। जिनमें से गणेश भगवान एक हैं।

37

भगवान गणेश को कला और बुद्धि का भगवान माना जाता हैं। इसी वजह से यहां की करेंसी रुपिया पर पहले भगवान गणेश की तस्वीर होती थी।

47

दरअसल, कुछ साल पहले इंडोनेशिया कि अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई थी जिसके बाद वहां के अर्थशास्त्रियों ने बाद बीस हजार रुपिया का एक नया नोट जारी किया था, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर थी।

57

इस 20 हजार के नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर है, जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।  

67

अर्थशास्त्रियों का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और ऐसा ही देखने को मिला था। गणेश जी की तस्वीर छपने के बाद इंडोनेशिया कि अर्थव्यवस्था में उछाल जरूर आया था लेकिन 1998 के बाद इन नोटों पर से भगवान गणेश की तस्वीर को हटा लिया गया था।

77

इंडोनेशिया के नाम के पहले अक्षर से ही इंडिया कि झलक देखने को मिलती हैं ठीक उसी तरह इस देश में जगह-जगह आपको भगवान विष्णु और शिव के मंदिर मिल जाएंगे। यहां के जकार्ता स्क्वेर में कृष्णा-अर्जुन की मूर्तियां भी बनी हैं। यहां हिंदू-मुस्लिम के बीच सौहार्द है। मुसलमान यहां रमजान में रोजा रखते हैं साथ ही मंदिर में रामायण मंचन में भाग लेते हैं।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories