हटके डेस्क: अक्सर हम चमत्कारों के बारे में देखते और सुनते हैं। कुछ ऐसा ही चमत्कार हुआ है चीन के गुइझोऊ गांव में यहां एक गाय ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके 2 सिर और 4 कान हैं। इस बछड़े को कोई भगवान का चमत्कार मान रहा है तो कोई ऐसे साइंटिफिक तरीके से भी देख रहा है। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि जब गाय का बच्चा उसकी गर्भ में था तभी एबनॉर्मल तरीके से उसके दोनों सिर बने हैं। इस बछड़े के जन्म के बाद से ही हजारों लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं इस अनोखे बछड़े की कुछ तस्वीरें।
(तस्वीरें डेलीमेल से)
15 अगस्त को चाइना के एक गांव में दो कान, दो मुंह और चार आंखों वाला एक अनोखा बछड़ा पैदा हुआ है।
28
इसके मालिक ने कहा कि यह दोनों मुंह से दूध पी सकती है लेकिन दो मुंह होने के कारण ये गाय खड़ी नहीं हो सकती है।
38
चाइना के गुइझोऊ के एक गांव में पैदा हुए इस अनोखे बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
48
डॉक्टर्स के अनुसार, बछड़े के सिर अपनी मां के पेट में एबनॉर्मल तरीके से बने हैं। जिसे साइंटिफिक भाषा में जेनेटिक म्यूटेशन कहा जाता है।
58
बछड़े की मालिक झांग कहती हैं कि ‘मैं 70 साल से ज़्यादा की हूं पर मैंने अपने जीवन में कभी भी इस तरह की गाय नहीं देखी है।
68
विशेषज्ञ ने कहा कि दो सिर वाली गाय का एक ही गला है। उन्होंने दावा किया कि बछड़ा स्वस्थ है और उम्मीद है कि यह कई सालों तक जिंदा रह सकता है।
78
आपको बता दें कि दो सिर वाले जानवरों में पॉलीसेफली नाम की बीमारी होती है। दो सिर वाले जानवरों को बाइसफिलिक या डाइसफिलिक कहा जाता है और तीन सिर वालों को ट्राइसाइफिलिक कहा जाता है।
88
एक पॉलीसेफिलिक जानवर के हर सिर का अपना ब्रेन होता है, जिससे बाकि के अंगों पर वो नियंत्रण करते हैं।