वो देश, जहां से रूठ गई हैं खुशियां

Published : Oct 20, 2019, 12:15 PM ISTUpdated : Oct 20, 2019, 12:22 PM IST

नई दिल्ली: यूएन इंडेक्स ऑफ ह्यूमन हैप्पीनेस 2019 ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में आजादी, आय, भरोसा, जीवन रेखा, सोशल सपोर्ट और दयालुता को बेस बनाकर रिसर्च की गई थी। इसमें कुल 156 देशों को शामिल किया गया था। इनमें सबसे पीछे वो देश हैं, जहां युद्ध छिड़े है या जहां प्राकृतिक आपदा का कहर है। लेकिन भारत को मिले रैंकिंग देख सब हैरान हैं। भारत को इस लिस्ट में 140वां स्थान मिला ही। जिस देश में ना किसी तरह का युद्ध है ना ही किसी तरह की समस्या है, फिर भी उसे ऐसी रैंकिंग मिला यकीनन अचरज में डालता है। आइए आपको बताते हैं टॉप 5 देशों के बारे में, जहां के लोग रहते हैं सबसे ज्यादा दुखी... 

PREV
16
वो देश, जहां से रूठ गई हैं खुशियां
साउथ सूडान: गृहयुद्ध से जूझ रहे साउथ सूडान को इस लिस्ट में पहला स्थान दिया गया है। दिसंबर 2013 में राजनीतिक सत्ता के लिये राष्ट्रपति कीर और उपराष्ट्रपति रीक मछर के बीच संघर्ष चालू हो गया। राष्ट्रपति ने श्री मछर और उनके दस साथियो के ऊपर तख्तापलट के प्रयास का आरोप लगाया। हलाकि मछर ने आरोपो से इनकार किया और वहा से भाग गए, बाद में उन्होंने कीर से इस्तीफा की मांग की। इसी के साथ ही SPLM और SPLM -IO के बीच लड़ाई चालू हो गई, और यही से गृहयुद्ध भड़क उठा।
26
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक: ये देश बेशकीमती खनिज का खजाना है। फिर भी ये दुनिया के सबसे दुखी देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। दरअसल, कमजोर सरकार और आतंरिक कलेश से इस देश का विकास बाधित है। जिस कारण यहां काफी अराजकता है। और ये देश तरक्की नहीं कर पा रहा है।
36
अफगानिस्तान: अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है। दुखी देशों की लिस्ट में ये देश तीसरे पायदान पर आता है।
46
तंजानिया: तंजानिया का संयुक्त गणराज्य, अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है, जिसकी सीमायें, उत्तर में कीनिया और युगांडा, पश्चिम में रवांडा, बुरुंडी और कांगो, दक्षिण में ज़ाम्बिया, मलावी और मोजाम्बिक से मिलती हैं, तथा देश की पूर्वी सीमा हिंद महासागर द्वारा निर्धारित होती है। यहां पड़ोसी देशों की अस्थिरता के कारण काफी हिंसा होती रहती है। ये देश लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
56
रवांडा: रवांडा में तीन मुख्य मानव जातियां हैं। त्वा लोग जंगलों में बसने वाले पिग्मी हैं। टुटसी और हूटू दोनों बांटू जातियां हैं। ऐतिहासिक रूप से टुटसी अल्पसंख्यक रहे हैं लेकिन उन्होने शासन किया है जबकि हूटू बहुसंख्यक होने के बावजूद टुट्सियों के अधीन रहे हैं। इस देश में विकास दर काफी कम है, जिस कारण यहां लोग काफी सारी सुविधाओं से वंचित रहते हैं।
66
भारत: इस लिस्ट में भारत को 16वां स्थान मिल है। हैरत की बात है कि लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी भारत से खुशहाल बताया गया है। हैरत की बात है कि जब भारत में ना कोई युद्ध है, ना ही कोई आंतरिक कलेश, फिर भी यहां लोग इतने उदास क्यों हैं?

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories