हटके डेस्क: अक्टूबर का महीना है। कोरोना की वजह से दिन कैसे बीत रहे हैं, किसी को समझ नहीं आ रहा। भारत में तो ऐसा लग रहा है जैसे होली के बाद सीधे दशहरा-दीवाली आ गया। बात दीवाली की करें और साफ़-सफाई की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है? इस बीच सोशल मीडिया पर एक ग्रुप ने सालों से बंद पड़े बेहद गंदे घर की सफाई की तस्वीरें शेयर की। दो बेडरूम का ये घर सालों से साफ़ नहीं हुआ था। दरअसल, इस घर की मालकिन की मौत के बाद उसके पति ने घर की सफाई की ही नहीं थी। घर में हर तरफ गंदगी की मोटी परत जमी थी। 80 साल के इस शख्स ने एक टीम को घर की सफाई के लिए हायर किया। टीम के 6 सदस्यों ने 50 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद घर को रगड़-रगड़ कर साफ़ किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। सभी हैरान हैं कि आखिर इतनी जमी हुई गंदगी कैसे साफ़ की गई। लोगों ने टीम से सफाई एक टिप्स भी मांगे। आइये आपको दिखाते हैं कैसे घर की काया 50 घंटे में बदल गई...
यूके के कुंबरिआ में दो बेडरूम के इस घर की हालत देख किसी को भी उबकाई आ जाती। इस घर की साफ़ सफाई कई सालों से नहीं हुई थी। बीवी की मौत के बाद शख्स ने घर की सफाई ही नहीं की थी। घर के किचन का कुछ ऐसा हाल था।
212
जब कचरे की बदबू से घर में रहना मुश्किल हो गया तो शख्स ने क्लीनिंग टीम से मदद मांगी। 6 लोगों की टीम घर की सफाई के लिए आई। उन्होंने काफी मेहनत से घर की काया ही बदल दी। सफाई के बाद किचन को पहचान पाना मुश्किल था।
312
घर के बाथरूम की हालत तो इतनी बुरी थी कि टीम हैरान रह गई कि ये बुजुर्ग इसे इस्तेमाल कैसे कर रहा था? उसने एक बार भी बाथरूम की सफाई नहीं की थी।
412
लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। उसने अपनी कुशलता से बाथरूम का कायाकल्प कर दिया। सफाई के बाद कुछ ऐसा दिखा बाथरूम का हाल।
512
सफाईकर्मियों ने इस दौरान प्रोटेक्टिव सूट पहन रखा था। मास्क और ग्लव्स के साथ उन्होंने घर का कोना-कोना साफ़ किया।
612
उन्होंने ऐसे लिक्विड का यूज किया कि सालों से फ्लोर पर जमे दाग-धब्बे उड़ गए। अब तो कोई कह ही नहीं सकता कि इन फ्लोर्स पर कभी निशान थे।
712
इस क्लीनिंग टीम की बॉस एमा ने बताया कि घर में सफाई के साथ ही मरम्मत की भी जरुरत थी। बाथरूम में प्लंबिंग की काफी जरुरत थी। उन्होंने टीम को बुलाकर उसे भी ठीक किया। कुछ ऐसा था घर के बाथटब का हाल।
812
जब टीम ने सफाई के बाद घर छोड़ा तब बाथरूम इतना शाइन कर रहा था। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि ये वही गंदा घर है।
912
घर के किचन में कीड़े-मकोड़ों का भंडार था। डिशवॉशर सालों से खुले नहीं थे, जिसके अंदर चूहों ने घर बना लिया था।
1012
टीम ने 50 घंटे की सफाई के बाद किचन को यूं चमका दिया। इसकी तस्वीरें देख लोग टीम से सफाई में यूज किये गए इंग्रेडिएंट के बारे में पूछ रहे हैं।
1112
सफ़ाई से पहले घर के लिविंग रूम में बैठना भी मुश्किल था। वहां इतनी बदबू और जमी हुई गंदगी थी।
1212
लेकिन सफाई के बाद अब ये घर चमक रहा है। लोगों ने दीवाली की सफाई के लिए इसे बेस्ट बताया। साथ ही लोगों ने सफाई के टिप्स भी मांगे। चाहे जो भी हो, ये दीवाली के लिए सफाई का बेस्ट उदहारण है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News