मंदिर का बाहरी हिस्सा करीब 12 हजार 250 टन गुलाबी बलुआ पत्थरों से तैयार हो रहा है। इसमें करीब 5,000 टन इटैलियन कैरारा मार्बल लगेगा। ये पत्थर 50 डिग्री तापमान को भी झेल सकते हैं। पिछले दिनों मंदिर का डिजाइन जारी किया गया। मंदिर ऐसा दिखेगा। मंदिर में भगवान कृष्ण, शिव और अयप्पा की मूर्तियां होंगी। अयप्पा को विष्णु का अवतार माना जाता है।