हटके डेस्क: पूरी दुनिया की नजर इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के ऊपर है। डोनाल्ड ट्रंप जहां अपनी कुर्सी बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंदी भी जमकर टक्कर देते नजर आ रहे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति ही सबसे पावरफुल शख्स होता है। उनके रहने के लिए व्हाइट हाउस है। चुनावों से पहले हाल ही में एक नई किताब जारी की गई। 1 सितंबर को जारी की गई इस किताब का नाम- Designing History: The Extraordinary Art & Style of the Obama White House है। इसमें ट्रंप से पहले राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा द्वारा राष्ट्रपति भवन में किये गए बदलाव की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही है। दोनों ने मिलकर राष्ट्रपति भवन के इंटीरियर में भारी बदलाव किये थे। इसमें लिविंग से लेकर बेडरूम तक में चेंजेस किये गए थे। पहली बार व्हाइट हाउस के कमरों की ऐसी भव्य तस्वीरें सामने आई है। देखिए, कितना आलीशान है अंदर से अमेरिका का राष्ट्रपति भवन....
इस किताब- Look inside! Designing History: The Extraordinary Art & Style of the Obama White House के जरिये ऑथर ने लोगों को बराक ओबामा के व्हाइट हाउस के अंदर का टूर करवाया।
210
इस किताब में अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति द्वारा कैसे व्हाइट हाउस को अपना घर बनाया गया, ये दिखाया गया। पति-पत्नी दोनों ने मिलकर इस राष्ट्रपति भवन को रिनोवेट करवाया था।
310
इस किताब के लिए खुद मिशेल ओबामा ने एक पन्ना लिखा है। उन्होंने अपने पति के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति भवन की पूरी जिम्मेदारी निभाई थी।
410
अमेरिकी राष्ट्रपतियों को व्हाइट हाउस को रिनोवेट करवाने के लिए 73 लाख 45 हजार का फंड मिलता है, जिसे ओबामा और मिशेल ने लौटा दिया था। उन्होंने खुद अपने पैसों से घर को रिनोवेट करवाया था।
510
रिनोवेशन के लिए उन्होंने डिजाइनर माइकल एस स्मिथ को हायर किया था। इस डिजाइनर ने 11 करोड़ के बजट में पूरे व्हाइट हाउस का नजारा बदल डाला था।
610
व्हाइट हाउस में सबसे ज्यादा ध्यान ओबामा ने बेडरूम पर दिया था। मिशेल की पसंद से मास्टर बेडरूम को डिजाइन करवाया गया था।
710
घर में लगभग हर कमरे में हिस्टोरिक पीसेज रखे गए थे। ऐतिहासिक चीजों के अलावा मॉडर्न आर्ट को भी वहां जगह दी गई थी।
810
घर के लिविंग रूम की सजावट के लिए कई आइटम्स नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट से मंगवाए गए थे। कई आकर्षक पेंटिंग्स से, जिनका मतलब काफी गहरा है, उससे कमरा सजाया गया था।
910
घर के प्राइवेट डाइनिंग रूम में, जहां ओबामा पत्नी और बेटियों के साथ खाना खाते थे, वहाँ 1868 सिविल वॉर की एक तस्वीर, मोहम्मद अली के बॉक्सिंग ग्लव्स का एक जोड़ा और जॉन एफ केनेडी के भाषण को फ्रेम कर सजाया गया था।
1010
मेहमानों के चाय-पानी के लिए बने लिविंग रूम की सजावट इस तरह की गई थी। झूमर से लेकर सोफों तक को बेहद ख़ास तरह से डिजाइन किया गया था। इस किताब में व्हाइट हाउस की कुल 372 तस्वीरें शेयर की गई हैं। जो वायरल हो रही है।