कार से कूदकर सड़क पर दौड़ी जलती हुई महिला, कहा, पति ने पेट्रोल डाल दिया, मेरे बच्चों को बचा लो
ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व नेशलन रग्बी प्लेयर रोवन चार्ल्स बैक्सटर ने बुधवार को अपनी पत्नी और तीन बच्चों को एक एसयूवी में जला कर मार डाला। उसने यूएसवी में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में उसके 6, 4 और 3 साल के बच्चों की तत्काल मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लोगों के दिलों को दहला देने वाली यह घटना ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर ब्रिस्बेन में हुई। एसयूवी में आग लगते ही रोवन चार्ल्स की पत्नी घायल अवस्था में कूद कर बाहर निकली और वहां से गुजर रहे लोगों से अपने बच्चों को बचा लेने की गुहार करने लगी। उसने बताया कि उसके पति ने पेट्रोल डाल कर गाड़ी में आग लगा दी है। इस घटना में रोवन चार्ल्स भी घायल हो गया। बाद में उसने खुद को चाकू मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि कुछ साल से पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं था और वे अलग रह रहे थे। रोवन के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन का शिकार था। देखें इस घटना और रोवन चार्ल्स के परिवार की तस्वीरें।
कुछ ऐसा था रोवन चार्ल्स बैक्सटर का हंसता-खेलता परिवार। खूबसूरत बीवी और प्यारे मासूम बच्चे, लेकिन पल भर में यह दुनिया उजड़ गई।
हन्ना के परिवार वालों का कहना है कि बैक्सटर जरूर उनके घर के गार्डन में छिपा था। वह अपनी पत्नी और बच्चों का पीछा करता था। मौका मिलते ही उसने उन सबको कार में पेट्रेल डाल कर जला दिया।
रोवन चार्ल्स बैक्सटर अपनी पत्नी हन्ना के साथ हंसी-खुशी के पल बिताते हुए। कौन जानता था कि एक दिन वह अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को मार कर खुद भी आत्महत्या कर लेगा।
बुरी तरह जल चुकी कार को ब्रिस्बेन की सड़क से बुधवार की रात हटा कर ले जाते पुलिस के स्टाफ।
पति, पत्नी और तीनों बच्चों की उन दिनों की तस्वीर, जब फैमिली में कोई समस्या नहीं थी और हंसी-खुशी से समय गुजर रहा था।
रोवन चार्ल्स बैक्सटर और उसकी पत्नी हन्ना की एक तस्वीर। तब जिंदगी में सिर्फ खुशियां थीं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि इतने खुशहाल कपल का अंत ऐसा दर्दनाक होगा।
रोवन चार्ल्स बैक्सटर और उसकी पत्नी हन्ना के तीनों प्यारे बच्चे, जो जिंदा जला दिए गए।
बैक्सटर के जिम में एक समय ट्रेनर का काम करने वाला डवे क्रैमर मृतकों की याद में रखे फूलों के पास गया तो खुद पर काबू नहीं रख सका और दुख से व्याकुल होकर फूट-फूट कर रोने लगा।
ब्रिस्बेन के कैम्प हिल में धू-धू कर जलती कार और चारों ओर फैला धुआं। इसी में रोवन के तीनों मासूम बच्चे जल मरे और बुरी तरह घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची पत्नी की जान भी नहीं बचाई जा सकी।
ब्रिस्बेन के कैम्प हिल पर जहां मृतकों की याद में फूल रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है, एक महिला जब गई तो फूट-फूट कर रोने लगी। कोई नहीं जानता था कि इतने अच्छे परिवार का यह हश्र होगा और तीन मासूम बच्चों के साथ उनके मां-बाप भी दुनिया से चले जाएंगे।