बीवी की मौत के 3 साल बाद पति ने किया जिंदा, बालों में सजाया गजरा और बगल में बैठ खिंचवाई तस्वीर

Published : Aug 11, 2020, 04:02 PM ISTUpdated : Aug 11, 2020, 05:19 PM IST

हटके डेस्क: खबर की हेडिंग पढ़कर आपका दिमाग चकरा गया होगा। आप भी सोच रहे होंगे कि भला कोई मरने के बाद जिन्दा कैसे हो सकता है? लेकिन प्यार एक ऐसी  डोर है, जिसमें कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। ऐसी ही मोहब्बत की कहानी लिखी है कर्नाटक के एक उद्योगपति ने। उन्होंने अपनी पत्नी की मौत के तीन साल बाद उसका सपना पूरा किया। लेकिन इस सपने में उन्होंने अपनी पत्नी को भी जगह दी। जी हां, प्यार की ये अमर कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।   

PREV
17
बीवी की मौत के 3 साल बाद पति ने किया जिंदा, बालों में सजाया गजरा और बगल में बैठ खिंचवाई तस्वीर

प्यार की ये कहानी है कर्नाटक में रहने वाले श्रीनिवास गुप्ता और उनकी माधवी की। माधवी का हमेशा से अपने एक घर का सपना था। लेकिन ये सपना पूरा होने से तीन साल पहले ही उनकी मौत हो गई। 

27

माधवी की जुलाई 2017 में मौत हो गई थी। मरते हुए भी उसने अपने सपने के आशियाने में ना रह पाने का अफ़सोस जाहिर किया था। ये बात श्रीनिवास को चुभ गई थी। 
 

37

अब कोप्पल निवासी इस उद्योगपति ने अपनी पत्नी की याद में उसके सपने का  आशियाना बनवाया। लेकिन इस घर के बीचोबीच उन्होंने अपनी पत्नी की मूर्ति बनवाई।  

47

उन्होंने माधवी की सिलिकॉन वैक्स की मूर्ति बनवाई है। एक नजर में कोई बता नहीं सकता कि ये मूर्ति है। इसकी कारीगरी इतनी बारीक है कि ऐसा लगता है जैसे वो सच में बैठी  है। 

57

श्रीनिवास ने वास्तुकार, रंगनानावर की मदद से मूर्ति को अपने  नए घर में स्थापित किया  है। इसमें माधवी ने मजेंटा रंग साड़ी पहन रखी है। साथ ही उसने आभूषण भी पहन रखे हैं। 

67

इस मूर्ति को बनाने में एक साल का समय लगा। श्रीनिवास ने बताया कि अब अपनी पत्नी का सपना साकार कर उन्हें चैन आया है। घर के बीच बैठकर वो अपने सपने के आशियाने में रह पाएगी। 
 

77

प्यार की ये कहानी तेजी से वायरल हो रही है। कुछ ने जहां श्रीनिवास को शाहजहां बताया तो कई ने माधवी को लकी बताया जिन्हें आज के समय में इतना प्यार करने वाला पति मिला।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories