हटके डेस्क: अगर कोई आपसे पूछे कि लंबी उम्र का राज क्या है, तो शायद आप हेल्दी लाइफस्टाइल या स्ट्रेसफ्री जीवन कहेंगे। कई लोग तो सिंगल रहो और लंबी उम्र जियो का लॉजिक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान की एज 256 साल थी। ये शख्स अपनी जिंदगी के इतने सालों में एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 200 बार बाप बना था। साथ ही उसकी कुल 23 बीवियां भी थी। शख्स का नाम आज भी दुनिया में सबसे ज्यादा साल तक जीने वाले लोगों में शामिल किया जाता है। लंबी उम्र का राज...
दुनिया में पूरे 256 साल जीने वाले इस शख्स का नाम था ली चिंग। ली जा जन्म चीन में हुआ था। 3 मई 1677 में जन्में ली के समय चीन में क्विंग शासक का राज्य था। जब ली 13 साल के थे तब उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद ली पहाड़ों पर रहने चले गए थे।
27
13 साल में पहाड़ पर बसने के बाद ली ने 51 साल की उम्र में वहां से लौटने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने आर्मी ज्वाइन की और जनरल यू जोंग की सेना में सलाहकार बन गए।
37
78 साल की उम्र में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। अपनी जिंदगी में ली ने गोल्डन रिवर की लड़ाई में हिस्सा लिया था। ली की सेना में दिए गए योगदान की वजह से शाही राजघराने में भी पहचान थी।
47
शाही राजघराने से ली को 100, 150 और फिर 200 साल पूरे होने के बाद शाही सन्देश भेजा था। ये सन्देश 1929 में न्यूयॉर्क टाइम्स में भी छपी थी। मिली चिट्ठियों और दस्तावेजों के मुताबिक़ ली की मौत 6 मई 1933 में हुई थी।
57
ली पेशे से आयुर्वेद के डॉक्टर थे। उनकी दवाइयों से कई लोग गंभीर बीमारी से ठीक हुए थे। उनकी प्रसिद्धि काफी दूर-दूर तक फैली थी। खुद ली अपनी पूरी जिंदगी निरोग रहे।
67
ली को मार्शल आर्ट भी आता था। वो इसमें एक्सपर्ट थे। लोगों का कहना है कि ली को जीवन जीने का मन्त्र पता चल गया था। ली ने अपने जीवन में 23 शादियां की। उन्होंने जीते जी 23 बीवियों का अंतिम संस्कार किया था।
77
23 बीवियों से ली के 200 बच्चे हुए। अगर सरकारी रिकॉर्ड में जाए तो ली 200 साल जिए थे। लेकिन वहां के लोगों के मुताबिक़. उन्होंने 256 साल जीने का रिकॉर्ड बनाया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News