2 साल कोर्ट में चले तलाक ने कपल को बनाया कंगाल, मालामाल वकीलों ने 1 केस से कमाए 5 करोड़ 68 लाख रु

हटके डेस्क: कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता बेहद करीबी होता है। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुःख के साथ होते हैं। लेकिन जब ये रिश्ता कड़वाहट में बदल जाता है तो एक छत के नीचे रह पाना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में एक-दूसरे से पीछा छुड़ाने के लिए इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार होता है। ऐसा ही कुछ हुआ लंदन में रहने  एक कपल के साथ। दोनों के लिए शादी का ये बंधन इतना टॉक्सिक हो गया था कि अलग होने के लिए वो कोई भी कीमत अदा करने के लिए तैयार हो गए। दोनों ने दो साल कोर्ट में तलाक का केस लड़ा। आखिर में सफल भी हुए लेकिन अलग होने के बाद जो हालात सामने आए, उसने सभी को हैरान कर दिया। देखिए कैसे इस तलाक ने दोनों को भिखारी बना दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2020 6:45 AM IST / Updated: Jun 07 2020, 02:38 PM IST

18
2 साल कोर्ट में चले तलाक ने कपल को बनाया कंगाल, मालामाल वकीलों ने 1 केस से कमाए 5 करोड़ 68 लाख रु

तलाक का ये अजीबोगरीब मामला लंदन से सामने आया। इस कपल की पहचान छिपाई गई है। हालांकि, इनकी उम्र का खुलासा किया गया। जहां पति 53 साल का वहीं पत्नी की उम्र 50 साल है। 

28

कपल पिछले 22 साल से शादी के बंधन में बंधा था। दोनों जॉइंट बिजनेस करते थे। साथ ही कपल के तीन बच्चे भी हैं। शादी के 20 साल काफी खुशनुमा थे। 

38

कपल के पास 5 बेडरूम वाला एक घर था। दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने जाते थे। उनके बच्चे काफी अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही दोनों महंगी गाड़ी में चलते थे। 

48

लेकिन शादी के 20 साल बाद दोनों को एक साथ रहना नामुमकिन लगने लगा। दोनों में काफी झगड़े होने लगे। उनका काम बंद हो गया। इसके बाद पति बेरोजगार हो गया। 

58

पत्नी ने तलाक का केस ठोंक दिया और ये आबाद कपल बर्बाद हो गया। बेरोजगारी के बीच शख्स पर करोड़ों का कर्ज हो गया। उसने अपना घर बेच दिया। 
 

68

इस तलाक के केस में कुल 13 सुनवाई हुई। 13 सुनवाई में दोनों ने अपने वकीलों को कुल 5 करोड़ 68 लाख रु फीस के तौर पर चुकाए। 

78

तलाक के बाद दोनों कंगाल हो गए। अभी प्रॉपर्टी के साथ दोनों के पास मात्र 5-5 लाख रुपए ही बचे हैं। इस तलाक के मामले में फाइनल सुनवाई देते हुए जज ने कहा कि ये  मामला कई तौर पर मिसाल है। कैसे तलाक की जिद में संसाधनों की बर्बादी होती है, वो इस केस से साफ़ पता चलता है। 

88

जस्टिस ने बताया कि इससे तो अच्छा बातचीत कर मामले का निपटारा किया जाता। लेकिन ईगो और जिद में दो लोगों के साथ तीन बच्चों का भविष्य भी खराब हो गया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos