शख्स ने कौड़ियों के दाम खरीदे जंग लगे मालगाड़ी के डिब्बे, कबाड़ से बना डाला दो मंजिला आलीशान घर

Published : Nov 13, 2020, 03:49 PM IST

हटके डेस्क: क्रिएटिविटी के नमूने आपने कई सारे देखे होंगे। लोगों का टैलेंट कई बार ऐसी चीजों में सामने आता है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। लोग कबाड़ से ऐसी चीजें बना डालते हैं, जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा। ऐसी ही क्रिएटिविटी दिखाई न्यूजीलैंड में रहने वाले डेविड वेड ने,  जिनकी दो मंजिला बनाई गई आलीशान बंगले की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस घर की खासियत ये है कि इन्हें पुराने शिपिंग कंटेनर्स से बनाया गया है। यानी मालगाड़ी के डिब्बे जिनमें सामान एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता है। इस घर को ऐसे ही 12 कंटेनर्स से बनाया गया है। लेकिन देखकर यकीन नहीं होगा कि खूबसूरत घर को इन डिब्बों से बनाया गया है। आइये आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत घर की तस्वीरें... 

PREV
113
शख्स ने कौड़ियों के दाम खरीदे जंग लगे मालगाड़ी के डिब्बे, कबाड़ से बना डाला दो मंजिला आलीशान घर

न्यूजीलैंड में वाइकाटो में छह बेडरूम के इस घर ने मार्केट में खासी चर्चा पाई है।  इस घर की खासियत ये है कि इसे एक दर्जन पुराने शिपिंग कंटेनरों से बनाया गया है। हालांकि, इसे देखकर कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है।  
 

213

घर के लिविंग एरिया की तस्वीर। इसकी हाइ सिलिंग्स पूरे घर में फैले हैं। साथ ही ऊपर जाने के रास्ते को जोड़ते हैं। 
 

313

इस घर के ठीक सामने एक बड़ा सा स्विमिंग पूल है। हालांकि, इस पूल तक आने के लिए आपको घर में लगे ऑटोमेटेड कांच के दरवाजे से आना पड़ेगा। 
 

413

डेविड ने घर को बनाने के लिए जंग लगे पुराने कंटेनर्स को काले रंग से पेंट कर दिया। जिसके बाद अब इन्हें पहचानना भी मुश्किल है।  


 

513
613

इस घर में कुल 6 बेडरूम हैं, जिनमें तीन मास्टर बेडरूम हैं।  बेडरूम को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है।  
 

713

घर के अंदर के दरवाजे भी इन कंटेनटर्स से बनाए गए हैं। ये  घर में ही एक से दूसरे कमरों को जोड़ते हैं।  
 

813

पहली मंजिल से दो सीढ़ियां घर के ऊपर जाती हैं। इंटीरियर को देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएंगे। 
 

913

डेविड को इन 12 कंटेनर्स को खरीदने में साढ़े 7 लाख रूपये देने पड़े थे। अब घर की जो वैल्यू है, उसके आगे ये कीमत काफी कम है। 
 

1013

इस घर में कई लिविंग रूम्स हैं। कॉटेज के डेक के आगे बने इस लिविंग रूम में सुकून का अहसास किया जा सकता है। 
 

1113

घर के बाथरूम्स भी काफी डेकोरेटिव हैं। इनमें टब्स और शावर्स लगे हैं। देखकर किसी को अंदाजा ही नहीं होगा कि ये घर आखिर किस चीज से बने हैं। 

1213

डेविड ने इस घर को बनाने की शुरुआत अक्टूबर 2016 से की थी। अचानक ही उनके दिमाग में कंटेनर्स बनाने का आइडिया आया था। 
 

1313

घर के कंस्ट्रक्शन के दौरान ली गई तस्वीर। आज ये घर कंप्लीट हो गया है और मार्केट में काफी ऊंचे दाम में बिकने को तैयार है।  
 

Recommended Stories