तोते का अंडा समझ माचिस की डिब्बी में डाल घर ले आया शख्स, 19वें दिन 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने देखा खूबसूरत नजारा

Published : Feb 12, 2021, 09:56 AM IST

हटके डेस्क: कई बार इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसकी वो कल्पना भी नहीं करता है। हम उम्मीद कुछ और करते हैं और अंजाम कुछ और होता है। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने साथ हुई एक घटना का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शख्स ने एक महीने तक शूट करने के बाद बनाया था। कुछ ही हफ़्तों में 1 करोड़ चालीस लाख लोगों ने इसे देखा है। वायरल होने के बाद शख्स ने लोगों को उनके प्यार के लिए थैंक्स कहा। यूट्यब चैनल A Chick Called Albert पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया। एक शख्स जब पेट शॉप पर अपने लिए एक पालतू जानवर लेने पहुंचा तब उसकी नजर एक लावारिस अंडे पर पड़ी। शख्स ने उस अंडे को मांग लिया और फिर उसके ऊपर ही वायरल हुआ वीडियो बना डाला.... 

PREV
19
तोते का अंडा समझ माचिस की डिब्बी में डाल घर ले आया शख्स, 19वें दिन 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने देखा खूबसूरत नजारा

अपनी स्टोरी शेयर करते हुए शख्स ने बताया कि उसकी नजर अंडे पर तब पड़ी, जब वो एक पेट शॉप में था। दुकानदार ने बताया कि अंडा देने के बाद मां को उसने किसी ग्राहक को बेच दिया था। अब सिर्फ अंडे को देखने के लिए उसका पिता था। 

29

शख्स ने उस अंडे को अपने हाथ पर उठा लिया। शख्स को ऐसा लगा कि बेहद छोटा सा ये अंडा उसे अपने साथ घर ले जाने को कह रहा है। इस कारण उसने अंडे को दुकानदार से मांग लिया। 

39

दुकानदार ने एक छोटे से डिब्बे में भरकर शख्स को वो अंडा दे दिया।  पहले डिब्बे में रुई बिछाई गई, उसके बाद उसपर अंडा रखा गया।  अच्छे से पैक करवाकर शख्स  को ले आया। 

49

सारे रास्ते शख्स अंडे को अपनी हथेली पर रखकर लाया। अगर जरा सा भी झटका लगता तो अंडा फूट सकता था। उसे अपनी हथेली पर संभल कर शख्स घर ले आया। 
 

59

शख्स ने अंडे को गर्म बॉक्स में रखा। उसे  लाइट से गर्मी दी जाती थी। शख्स को अंडे के अंदर दिल धड़कता भी नजर आने लगा था। 

69

एक एक गुजरते दिन के साथ अंडे के अंदर जीवन मजबूती से बाहर दिखने लगा था। हर बीतते दिन के साथ शख्स को अंडे से और लगाव हो रहा था। आखिर में वो दिन भी आ गया जब अंडा फूटा। 

79

19वे दिन अंडा फूटा और उसके अंदर से  बेहद कमजोर सा बच्चा बाहर आया। शख्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन अभी असली चैलेंज बाकि था। बच्चा काफी कमजोर था और उसके जिन्दा रहने के चान्सेस काफी कम थे। 

89

शख्स उसे चम्मच से खिलाता था। बच्चे को दिन में 8 बार खाना दिया जाता था। धीरे-धीरे उसकी हालत सुधरने लगी। उसमें ताकत आई और वो घर में चलने लगा। 
 

99

शख्स की लगन और केयर के कारण बच्चा जल्द ही स्वस्थ हो गया और उड़ने भी लगा।  जब वो उड़ने लगा तो शख्स दुबारा पेट शॉप गया और वहां से उसके पिता को ले आया। अब दोनों शख्स के साथ ही रहते हैं।  

Recommended Stories