वैलेंटाइन डे से पहले वायरल हुआ ब्रेकअप का 2021 वाला तरीका, लोगों ने कहा- ब्रेकअप करो तो ऐसे छोड़ो वरना मत करो

हटके डेस्क: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्यार में डूबे लवर्स एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक-एक दिन के साथ 14 फरवरी का इन्तजार किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का एक नया तरीका वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ने अपने प्रेमी से अलग होने और उससे नफरत करने का ऐलान बीच चौराहे लगे  एक साइन बोर्ड पर किया। बोर्ड पर काले रंग के पेंट के साथ लड़की ने अपनी नफरत का ऐलान किया। सिद्धि नाम की इस लड़की को अब शिवा से नफरत है, इसका जिक्र उसने बड़े-बड़े अक्षरों में सड़क पर लगे बोर्ड में कर दिया। ब्रेकअप की मिसाल बने इस बोर्ड की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसी कड़ी में हम आपको दिखाते हैं दुनिया के सबसे क्रिएटिव ब्रेकअप के तरीके, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा था। कुछ सालों पहले एक लड़के ने अपने ब्रेकअप का दर्द जिस अंदाज में शेयर किया था, वो लोगों को काफी पसंद आया था। इस वैलेंटाइन वीक टूटे दिल वाले आशिकों के लिए देखें ये मजेदार तस्वीरें... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2021 2:45 AM IST

19
वैलेंटाइन डे से पहले वायरल हुआ ब्रेकअप का 2021 वाला तरीका, लोगों ने कहा- ब्रेकअप करो तो ऐसे छोड़ो वरना मत करो

 2021 में वैलेंटाइन वीक के दौरान सोशल मीडिया पर ये एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एक लड़की ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप की सूचना बीच सड़क बोर्ड पर काले स्याही से लिखकर की। इस तरीके को देखकर लोगों ने कमेंट किया कि अगर ब्रेकअप करना है तो ऐसे करो, वरना मत करो।  
 

29

स्नैपचैट यूजर अजमुद्दीन मोहम्मद के ब्रेकअप पोस्ट काफी वायरल हुए थे। इस लड़के ने अलग-अलग तरीकों से ब्रेकअप के बाद अपनी धोखेबाज प्रेमिका के बारे में लोगों को बताया था। मॉल के डायपर सेक्शन में कुछ ऐसे दुखी था टूटे दिल वाला आशिक। 

39

 शायद लड़की ने अलग होते हुए बेचारे से कह डाला था की वो उसके टाइप का नहीं है। ऐसे में उसने कीबोर्ड के टाइप का एक्साम्प्ल लिया। 

49

इस प्रेमी को लगता है धोखा भी मिला था। तभी तो उसने गेम सीडी होने के बावजूद दिल से खेले जाने का जिक्र किया। 
 

59

प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता कनेक्ट नहीं कर पाया। ऐसे में इतने तार होने के बावजूद उनके दिल नहीं जुड़ पाए। 

69

लड़की अपने प्रेमी को समय भी नहीं देती थी। इस कारण इतनी घड़ियाँ होते हुए भी समय की कमी दिखाता बेचारा आशिक।  
 

79

लड़की ने जिस बेदर्दी से लड़के का दिल तोड़ा, उसने जूतों के सोल से लड़की के सोल यानी आत्मा की तुलना कर डाली।
 

89

लोगों को लड़के की क्रिएटिविटी काफी पसंद आई थी। उसने डंबल के साथ उनके रिलेशन के वर्कआउट को कम्पेयर किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 

99

अंडे भी लड़के के दुःख को दर्शा रहे थे। लड़के ने अंडों को दिखाते हुए बेदर्द प्रेमिका से कहा कि इतने अंडे होते हुए भी उसने लड़के का दिल तोड़ना पसंद किया। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos