पालतू सांप की तरह दिखना चाहता था शख्स, केंचुली जैसी बदल दी अपनी चमड़ी, कटवाए जीभ-कान और उगा लिए सींघ

हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज होती है। इसमें लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। अब कनाडा के रहने वाले 30 साल के जोशुआ बर्न्स को ही ले लीजिये। इसे अपनी बॉडी के साथ मॉडिफिकेशन करवाना काफी पसंद था। इसी वजह से मात्र 19 साल की उम्र से उसने टैटू बनवाना शुरू कर दिया था। अब 30 की उम्र तक उसने अपनी बॉडी को एक रियल लाइफ ड्रैगन में बदल दिया है। अभी तक उसने बॉडी मॉडिफिकेशन पर 14 लाख से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए हैं। इसमें जोशुआ ने अपने कान और आंखों की पुतलियां टैटू करवाई है। साथ ही उसने अपनी जीभ भी बीच से कटवा ली है। पालतू सांपों जैसा चाहता था दिखना... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2021 7:10 AM IST

110
पालतू सांप की तरह दिखना चाहता था शख्स, केंचुली जैसी बदल दी अपनी चमड़ी, कटवाए जीभ-कान और उगा लिए सींघ

कनाडा के वैंकूवर में रहने वाले जोशुआ की फोटोज इन दिनों वायरल हो रही है। जोशुआ ने बॉडी मॉडिफिकेशन के जरिये खुद को रियल लाइफ ड्रैगन में बदल डाला है। 

210

कोई भी उसे पहली नजर में देखकर डर जाएगा। उसका लक्ष्य है दुनिया के सबसे ज्यादा विकृत इंसान के रूप में अपनी पहचान बनाने की। 

310

अपना लुक बदलने के लिए जोशुआ ने अभी तक साढ़े 14 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। इस सफर की शुरुआत उसने 19 साल के उम्र से की थी। तब उसने सबसे पहले  अपनी जीभ कटवाई थी। इसके बाद से वो रुका नहीं। एक के बाद एक उसने कई सर्जरी करवा ली। 

410

सबसे पहले उसने अपने कान कटवाए। उसने अपने कान को पॉइंटेड करवाए। इसके बाद उसने अपने जीभ को पर्पल रंग से रंगवा लिया। इन सबसे भी जोशुआ का मन नहीं भरा। उसने अपने माथे पर सिलिकॉन के सींघ उगा लिए।  

510

अपनी सर्जरी से पहले कुछ ऐसा दिखता था जोशुआ। उसे अपना लुक काफी बोरिंग लगता था  इस वजह से उसने अपनी सर्जरी शुरू करवाई। हाल ही में उसने 51 घंटे तक लगातार अपनी पीठ पर टैटू बनवाया है। ये उसकी अब तक की सबसे महंगी मॉडिफिकेशन रही।  

610

जोशुआ ने अपने कान भी कटवाकर सिलवाए हैं। कुछ इस तरह से उसके कान की मॉडिफिकेशन करवाई गई है।  

710

सबसे शॉकिंग बदलाव जो जोशुआ के मुताबिक़, सबसे ज्यादा तकलीफ दायक भी था, वो था अपनी स्किन को सांप की केंचुली में बदलना। इसे बनवाने के बाद उसकी स्किन पर लंबे समय के लिए घाव रह गया था। 

810

इस मॉडिफिकेशन की शुरुआत उसने 2017 से की थी। उस समय उसने अपनी स्किन में ब्लॉक्स बनवाए थे, जिसे समय के साथ उसने कलर से भरवाया। 
 

910

जोशुआ का कहना है कि इसमें नॉर्मल टैटू से तीन गुना ज्यादा दर्द हुआ।  जोशुआ हमेशा से ही जानवरों से खासकर सांप-बिच्छुओं से प्रभावित रहा है। इस कारण ही उसने4 सांप पाल रखे हैं। 

1010

इन्हीं सांपों की तरह दिखने के लिए उसने अपनी स्किन को सांप की केंचुली में बदल दिया है। जो भी जोशुआ को देखता है वो डर जाता है लेकिन जोशुआ अपने मॉडिफिकेशन।  वो आगे भी कई सर्जरी प्लान कर रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos