Published : Sep 18, 2020, 03:50 PM ISTUpdated : Sep 20, 2020, 08:50 AM IST
हटके डेस्क: आज के समय में 1 पत्नी और दो बच्चों का परिवार चलाना ही बहुत बड़ी बात होती है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि राशन-पढ़ाई के खर्च के लोगों के लिए सेविंग करने के लिए काफी कम अमाउंट बचता है। लेकिन नाइजीरिया में रहने वाले एक मौलवी ने अपनी जिंदगी में 130 शादियां की। इन शादियों से मौलवी के 203 बच्चे थे। मोहम्मद बेल्लो अबूबकर मौत के बाद भी चर्चा में था क्यूंकि मरने के बाद भी वो पिता बना था। दरअसल, मरने से पहले उसकी कई बीवियां प्रेग्नेंट थी। इतनी शादियां और बच्चे होने के बावजूद कभी भी मौलवी को परेशान या किसी बीवी से लड़ते नहीं देखा गया था। वो इन सबके साथ अपने तीन मंजिला मकान में बेहद शान्ति से रहता था।
दुनिया में इन दिनों कोरोना की वजह से कई देश कब्रिस्तान में बदल गए हैं। अचानक ही एक महामारी ने लाखों लोगों की जान ले ली। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस महामारी के बाद अचानक ही जनसंख्या विस्फोट होगा।
210
इस बीच अचानक नाइजीरिया के एक शख्स की चर्चा हो रही है। ये शख्स 130 पत्नियों और 200 से अधिक बच्चों के कारण चर्चा में आया था।
310
2017 में जनवरी के महीने में अबूबकर की मौत हो गई थी। लेकिन सबसे बड़ी बात ये रही कि अबूबकर को कोई बीमारी नहीं थी। बिना बीमार हुए अचानक ही वो मर गया।
410
मरने से पहले उसने अपने पूरे परिवार को बुलाकर उनसे बातचीत की थी। इसके बाद सबसे मिलने के बाद उसकी मौत हो गई थी।
510
अबूबकर नाइजीरिया में अपने तीन मंजिला मकान में सभी बीवियों के साथ रहता था। जब अबूबकर की मौत हुई, तब उसके अंतिम यात्रा में कई लोग शामिल हुए थे। इस दौरान उसकी कई बीवियां रोती दिखी थी।
610
अबूबकर की मौत के बाद भी कई पत्नियों ने बच्चों को जन्म दिया। ये सभी अबूबकर की मौत से पहले प्रेग्नेंट थी।
710
अपनी जिंदगी में अबूबकर को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने उसे चार पत्नी के अलावा सभी को तलाक देने को कहा था लेकिन मौलवी ने शादी को शुद्ध कहकर ऐसा करने से इंकार कर दिया था।
810
2008 में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उसने बताया था कि वो शादी करना नहीं चाहता लेकिन उसकी शादी अपने आप हो जाती है। 130 बीवियों में से 10 के साथ उसका तलाक हो गया था।
910
अबूबकर कहते थे कि 10 पत्नियों के साथ ही पति परेशान हो जाता है लेकिन शायद अल्लाह उसे 130 बीवियां संभालने के लिए काबिल समझता था। इस कारण उसने बड़े आराम से सभी के साथ अपनी जिंदगी बिता ली।
1010
अबूबकर की पत्नी खुद को उससे निकाह कर सौभाग्यवती समझती थी। कई महिलाओं कके मुताबिक, अबूबकर में कुछ चमत्कारी था, जो शादी से इंकार करने नहीं देता था। अबूबकर की मौत के बाद उसके परिवार के कई सदस्य आज भी उसी घर में रह रहे हैं।