Published : Mar 03, 2020, 01:02 PM ISTUpdated : Mar 04, 2020, 10:24 AM IST
हटके डेस्क: दुनियाभर में आज महिलाएं पीरियड्स में भी खुलकर जीती हैं। उस दौरान भी बाहर जाती हैं और काम भी करती हैं। कई महिलाएं तो इस दौरान स्पोर्ट्स में भी एक्टिव रहती हैं। लेकिन आज से कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था। तब महिलाएं पीरियड्स के दौरान घर में रहती थीं। कई को तो घर में अछूत की तरह ट्रीट किया जाता था। लेकिन इन महिलाओं को फ्रीडम मिली सेनेटरी पैड के इन्वेंशन के बाद। इन पेड को बनाने का क्रेडिट जाता है अमेरिकी इन्वेंटर मैरी केनेर को। लेकिन दूसरी महिलाओं की जिंदगी सरल करने वाली मैरी को खुद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।