मिया खलीफा ने सरेआम लगाई अपनी सबसे बदनाम चीज की बोली, 75 लाख में खरीदने को तैयार हो गए लोग

Published : Aug 16, 2020, 01:44 PM ISTUpdated : Aug 16, 2020, 05:03 PM IST

हटके डेस्क: नेकी करने के कई तरीके होते हैं। कोई अपनी सबसे अजीज चीज का इस्तेमाल इस काम के लिए करता है तो कोई उन चीजों के जरिये दूसरों की मदद करता है, जो उसे उसके बुरे पास्ट की याद दिलाती है। अमेरिकी पोर्न स्टार मिया खलीफा इन दिनों चर्चा में है। लेकिन इस बार अच्छे काम की वजह से। इस अमेरिकी पोर्न स्टार ने अपने चश्मों को, जिसे वो अपनी जिंदगी के बुरे यादों में शामिल करती हैं, को नीलाम कर रही है। रविवार को दोपहर में इसकी नीलामी खत्म हो गई। इस चश्मे के लिए 75 लाख की बोली लगाई गई। इसे बेचकर मिलने वाले पैसों को मिया खलीफा लेबनान के बेरुत में हुए विस्फोट के घायलों के इलाज के लिए डोनेट करेंगी। लोगों ने मिया के इस कदम की काफी सराहना की। 

PREV
18
मिया खलीफा ने सरेआम लगाई अपनी सबसे बदनाम चीज की बोली, 75 लाख में खरीदने को तैयार हो गए लोग

अमेरिकी पोर्न स्टार मिया खलीफा अपनी कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के कारण चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार उन्होंने समाज के लिए कुछ अच्छा कर चर्चा बटोरी। 

28

मिया का जन्म असल में लेबनान के बेरुत में हुआ था। लेकिन वो बाद में अमेरिका में बस गई। बेरुत से अपने कनेक्शन की वजह से वो बेरुत धमाकों से प्रभावित हुई थी। 

38

उन्होंने वहां की रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए कुछ करने का फैसला किया। उन्होंने घायलों की मदद के लिए पैसे इकठ्ठा करने का फैसला किया। 

48

इसके लिए उन्होंने अपने चश्मे को नीलामी पर डाला। कुछ ही दिनों में ये चश्मा 75 लाख की बोली पर पहुंच गया। अब इस चश्मे को बेचने से मिलने वाले पैसों को मिया रेडक्रॉस सोसाइटी को दान करेंगी।  

58

इतनी रकम मिलने को लेकर मिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने  लोगों से इस नेक काम में उनकी मदद के लिए थैंक्स कहा। 

68


बता दें कि बीते दिनों बेरूत बंदरगाह पर 27 सौ पाउंड  अमोनियम नाइट्रेट के कंटेनर में धमाका हुआ था। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। 

78

न्यूज़ एजेंसी रायटर के मुताबिक़, लेबनान के सुरक्षा अधिकारियों ने देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आगाह किया था कि बंदरगाह पर 2,700 पाउंड अमोनियम नाइट्रेट एक गंभीर मामला है और कभी भी विस्फोट हो सकता है। इसके  2 सप्ताह बाद ही यह धमाका हो गया।
 

88

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बेरूत धमाके में 163 लोग मारे गए थे। 6000 लोग घायल हुए थे और और इतनी ही बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा था। तबाही का वीडियो सोशल मीडिया पर पर खूब वायरल हुआ था।

Recommended Stories