हद से ज्यादा फूला महिला का पेट, लॉकडाउन में नहीं जा पाई अस्पताल, गर्भ से निकले बच्चे को देख चीख उठी

Published : Jun 23, 2020, 11:00 AM ISTUpdated : Jun 23, 2020, 02:04 PM IST

हटके डेस्क: मां बनना दुनिया का खूबसूरत अहसास होता है। हर महिला के लिए उसका बच्चा दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे बच्चे पैदा हो जाते हैं जो किसी ख़ास वजह से चर्चा में आ जाते हैं। अब ब्रिटेन की इस मां को क्या पता था कि उसके नवजात बच्चे को लोग दानव बुलाने लगेंगे। वजह? बच्चा जन्म के समय ही काफी बड़ा था। नॉर्मल बच्चे जन्म के दो से तीन महीने में पांच किलो के होते हैं। लेकिन ये बच्चा जन्म के समय ही इतने वजन का था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि महिला ने अस्पताल नहीं, घर पर ही इतने बड़े बच्चे को जन्म दिया... 

PREV
18
हद से ज्यादा फूला महिला का पेट, लॉकडाउन में नहीं जा पाई अस्पताल, गर्भ से निकले बच्चे को देख चीख उठी

ब्रिटेन में रहने वाली एमा फियर्सन की तीसरी संतान की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एमा ने ब्रिटेन के सबसे बड़े बच्चे को घर पर ही जन्म दिया। लॉकडाउन की वजह से वो अस्पताल नहीं जा पाई थी। 

28

एमा ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की डिलीवरी के तुरंत बाद की तस्वीरें शेयर की है। इसके बाद से ही उसके बच्चे के चर्चे होने शुरू हो गए। बच्चा नॉर्मल बच्चों से काफी बड़े साइज का था। 

38

दरअसल, एमा का पेट प्रेग्नेंसी के दौरान ही काफी बड़ा था। उसके घरवालों ने भी इसे लेकर चिंता जाहिर की थी। एमा को घर पर ही लेबर पेन उठा था। लॉकडाउन की वजह से वो अस्पताल नहीं जा पाई। 
 

48

घर पर ही उसने बच्चे को जन्म दिया। दर्द के बीच जब उसने अपने बच्चे को देखा तो हैरान रह गई। बच्चे का साइज काफी बड़ा था। जब उसका वजन मापा गया तो जन्म के समय ही उसका वेट 5 किलो 180 ग्राम था। 
 

58

नॉर्मल बच्चों का इतना वजन जन्म के दो से तीन महीने में होता है। एमा ने अपने बच्चे की डिलीवरी के लिए दो दाई को घर पर ही बुलाया था। साथ ही उसके हसबैंड ने भी डिलीवरी में मदद की थी। 

68

लेबर पेन के दौरान तीनों के सपोर्ट से एमा ने बच्चे को जन्म दिया। उसके पेट को देख सभी समझ गए थे कि बच्चे का साइज बड़ा होगा लेकिन इतना ज्यादा बड़ा होगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। 

78

जन्म के बाद एमा और उसका बच्चा घर पर ही रिकवर हो रहे हैं। बच्चे की साढ़े तीन साल की एक बहन भी है। एमा अपने नवजात बच्चे के साथ उसकी बहन को भी ब्रेस्टफीडिंग करवाती है। 
 

88

वहीं सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर पर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किये। किसी ने एमा को बहादुरी के लिए बधाई दी तो कुछ ने बच्चे को निशाना बनाया। कुछ लोगों ने तो कहा कि ये इतना बड़ा है कि इंसान नहीं, दानव का बच्चा लग रहा है। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories