मेलानिया नहीं, ये हैं इवांका की असली मां, 3 बच्चों के बाद भी ऐसे मेंटेन किया आकर्षक फिगर

हटके डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत दौरा इसलिए भी ख़ास रहा कि ट्रंप अपने परिवार के साथ आए। इस दौरे में उनकी पत्नी मेलानिया के साथ बेटी और दामद भी पहुंचे। भारतीय मीडिया में मेलानिया के साथ-साथ इवांका की भी क़ाफी चर्चा हो रही है। मां-बेटी अपने आकर्षक ऑउटफिट के कारण भी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि इवांका मेलानिया की सौतेली बेटी हैं। इवांका ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2020 7:36 AM IST / Updated: Feb 25 2020, 06:22 PM IST

115
मेलानिया नहीं, ये हैं इवांका की असली मां, 3 बच्चों के बाद भी ऐसे मेंटेन किया आकर्षक फिगर
भारत दौरे पर इवांका की काफी चर्चा हो रही है। बेहद सादे लिबास में भी उनका ग्लैमर साफ देखा जा सकता है।
215
उनकी तुलना सौतेली मां मेलिनिया के साथ भी की जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इवांका खुद तीन बच्चों की मां हैं।
315
इवांका वर्तमान में अपने पिता की सलाहकार हैं। वे इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार के तौर पर भारत आ चुकी हैं।
415
इवांका सिर्फ 10 साल की थीं, जब ट्रम्प का उनकी मां से तलाक हो गया था। उनके दो सगे भाई डोनाल्ड जूनियर और एरिक हैं।इवांका सिर्फ 10 साल की थीं, जब ट्रम्प का उनकी मां से तलाक हो गया था। उनके दो सगे भाई डोनाल्ड जूनियर और एरिक हैं।
515
इवांका ने Choate से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। उन्होंने 2004 में अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री भी ली।
615
इवांका की शादी 2009 में हुई थी। उनके पति का नाम जेरेड कुश्नर है। इवांका तीन बच्चों की मां हैं। कुश्नर रियल-एस्टेट डेवलपर, अमेरिकी निवेशक हैं। इसके अलावा वे ट्रम्प के सलाहकार भी हैं।
715
इवांका बच्चों के नाम जोसेफ, थियोडोर और अराबेला हैं। इवांका दो किताबे भी लिख चुकी हैं।
815
इवांका एक सफल मॉडल रही हैं। उनकी फोटो वोग सहित कई मैगजीन में भी छप चुकी है। इसके बाद इवांका ने बिजनेस संभाला।
915
इवांका 2005 में अपने परिवार का बिजनेस संभाला। वे ट्रंप आर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट भी रहीं।
1015
इवांका ने 2007 में डायमंड बिजनेस शुरू किया। इवांका अपनी सेहत का काफी ध्यान रखती हैं। वे दिनचर्या को लेकर भी काफी फेमस हैं। वे सुबह जल्दी उठती हैं और ध्यान लगाती हैं।
1115
इवांका ने बोर्डिंग स्कूल से मॉडलिंग की शुरुआत की थी। वे टॉमी हिलफिगर और सैसन जीन्स जैसे उत्पादों के लिए भी शूट करा चुकी हैं। अभी इवांका कपड़े, गहने और जूतों की चेन्स भी चलाती हैं।
1215
सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक, इवांका की नेटवर्थ करीब 1,932 करोड़ रुपए है। इवांका ट्रम्प की सलाहकार हैं, लेकिन वे कभी सैलरी नहीं लेती हैं।
1315
इवांका ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में पिता की चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। वे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी राय रखने के मामले में सक्रिय रहती हैं।
1415
इवांका की गिनती आज अमेरिका की पॉवरफुल बिजनेस वुमन में होती है। इवांका ट्रंप 29 मार्च, 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार नियुक्त की गईं।
1515
ट्रम्प एक कार्यक्रम में मंच पर बेटी इवांका को किस कर विवादों में भी फंस चुके हैंं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos