नक़्शे पर होकर भी गायब है ये जगह, इस रहस्यमय आइलैंड पर महिला के कदम पड़ते ही आ जाएगी तबाही!

Published : Dec 02, 2020, 09:41 AM IST

हटके डेस्क: आपने अभी तक कई तरह की जगहों के बारे में देखा-सुना होगा। इनमें कुछ जगहें अपने लुक की वजह से आकर्षण का केंद्र बनते हैं तो कुछ वहां रहने वाले लोगों की वजह से। आज हम जिस आइलैंड के बारे में बात करने जा रहे हैं, वहां कोई रहता नहीं है। सालभर में इस आइलैंड पर मात्र 200 लोगों को ही जाने की अनुमति है वो भी सिर्फ मर्दों को। इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना निषेध है। दिखने में बेहद खूबसूरत इस टापू के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है। आइये आपको बताते हैं इस टापू की रोचक कहानी... 

PREV
17
नक़्शे पर होकर भी गायब है ये जगह, इस रहस्यमय आइलैंड पर महिला के कदम पड़ते ही आ जाएगी तबाही!

अगर आपको भी घूमने का शौक है, तो ये खबर आपके लिए है। लेकिन अगर आप महिला हैं, तो आप इस जगह पर घूमने नहीं जा सकतीं। असल में जिस जगह की हम बात कर रहे हैं, वहां महिलाओं का जाना मना है। 
 

27

हम बात कर रहे हैं जापान के ओकिनोशिमा आइलैंड की। दिखने में बेहद खूबसूरत इस आइलैंड पर घूमने जाना स्वर्ग जाने जैसा होगा। लेकिन इस जगह पर महिलाओं का जाना मना है। यहां सिर्फ मर्दों को एंट्री मिलती है वो भी कई सख्त नियमों के बीच। 

37

इस आइलैंड पर मात्र 2 सौ लोग ही सालभर में जा सकते हैं। इससे ज्यादा लोग एक साल के अंदर इस आइलैंड में कदम नहीं रख सकते। इस जगह पर जाने से पहले और जाने के बाद मर्दों को कई तरह के नियम और कानून को मानना पड़ता है।  

47

इस आइलैंड पर जाने से पहले मर्दों को कपड़े उतार कर समुद्र में नहाना पड़ता है। साथ ही यहां से लौटते वक्त लोग इस आइलैंड का एक भी सामान मसलन पत्थर या कंकड़ तक अपने साथ वापस  सकते। 

57

इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर है, जिसमें समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। इस टापू को धार्मिक मान्यता के कारण काफी वैल्यू दी जाती है। लोगों का इस मंदिर में काफी विश्वास है। 

67

कहा जाता है कि अगर किसी महिला ने यहां कदम रखा तो समुद्र देवी नाराज हो जाएंगी और फिर तबाही आ जाएगी। धार्मिक पाबंदियों के कारण महिलाएं यहाँ नहीं आतीं। वहीं मर्द भी इस टापू पर जाने की बात सभी से छिपाकर रखते हैं। 

77

जापान पर हुए न्यूक्लियर अटैक के बाद से ये द्वीप वीरान रहता है। उस दौरान जापान में कई जगहें तबाह या हथियार से प्रभावित हुई थी। लेकिन ये जगह बिलकुल सुरक्षित रही थी। 

Recommended Stories