मधुमक्खियों का दोस्त है ये शख्स, 60 हजार मक्खियों को चेहरे पर चिपका करता है टाइम पास

हटके डेस्क। कुछ अलग करने की चाह सभी की होती है। दुनियां में अजीबो गरीब चीजें देखने को मिल जाती हैं। आज जो हम आपको बताने वाले हैं उसे देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। जरा सोचिए जब आपके ऊपर एक मधुमक्खी बैठ जाती है या आपको काट लेती है तो कितनी तकलीफ होती। जिस हिस्से को मधुमक्खी काटती है वहां सूजन आ जाती है। दर्द होने लगता है। वहीं केरल के रहने वाले एक शख्स की ये मधुमक्खी बेस्टफ्रेंड हैं। ये अपने पूरे मुंह को मधुमक्खियों से ढंक लेते हैं। एक साथ 60 हजार मधुमक्खी इनके मुंह पर बैठ जाती हैं। इतना ही नहीं इन्होंने मुंह पर मधुमक्खी बैठान के 4 घंटे 10 मिनट 5 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है। आइये आपको इनकी पूरी कहानी बताते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2020 6:39 AM IST

18
मधुमक्खियों का दोस्त है ये शख्स, 60 हजार मक्खियों को चेहरे पर चिपका करता है टाइम पास

ये हैं केरल के रहने वाले नेचर एम एस। वे कहते हैं कि मधुमक्खी उनकी बेस्टफ्रेंड हैं। वे उन्हें दोस्त की तरह ही ट्रीट करते हैं। 
 

28

नेचर जब 7 साल के थे तब से वे अपने मुंह पर मधुमक्खियों को रखते आ रहे हैं। 
 

38

नेचर ने अपने मुंह पर मधुमक्खी रखने का सबसे लंबा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 4 घंटे 10 मिनट और 5 सेकंड तक अपने पूरे चेहरे को मधुमक्खियों से कवर रखा। 
 

48

नेचर को मधुमक्खियों से इतना प्यार है कि उन्हें किसी भी एलर्जी या रिएक्शन का डर नहीं हैं। वे कहते हैं कि डंक के लिए किसी को भी ब्लेम कर सकते हैं लेकिन मधुमक्खियों को नहीं कर सकते। 
 

58

नेचर इस सब का श्रेय अपने पिता को देते हैं। उनका कहना है कि उनके पिता संजय कुमार ने ही उन्हें समझाया था कि मधुमक्खी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। उनसे कभी घबराकर दूर मत भागो। 
 

68

नेचर के पिता संजय कुमार खुद को मधुमक्खी पालन करते हैं। और वे अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। 
 

78

नेचर कहते हैं कि ये बहुत आासन नहीं है लेकिन उन्हें मधुमक्खियों से कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उनका कहना है कि वे मधुमक्खियों के साथ अच्छा फील करते हैं। 
 

88

अपने चेहरे पर मधुमक्खियों को चिपकाने से नेचर को कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा के वे इस दौरान चल भी सकते हैं, देख भी सकते हैं, और डांस भी कर सकते हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos