लॉकडाउन में बोर हुए पाकिस्तानी का वहशी चेहरा, मार डाले सैंकड़ों बेजुबान, फिर तेल-मसाला लगा भून डाला

Published : Apr 26, 2020, 11:51 AM ISTUpdated : Apr 26, 2020, 11:52 AM IST

हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया में तबाही मचा दी है। वायरस से अभी तक दुनियभर में संक्रमितों की कुल संख्या 29 लाख 21 हजार पार हो चुका है, जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 33 सौ पहुंच चुका है। इस वायरस का प्रकोप चीन के वुहान से निकलकर दुनिया के कई देशों में फ़ैल चुका है। वायरस ने ईरान, अमेरिका, यूके आदि देशों में जमकर तबाही मचाई है। अब धीरे-धीरे इस वायरस ने भारत और पाकिस्तान में पैर पसारने शुरू किये हैं। पाकिस्तान में रमजान की शुरुआत के बाद अब कहा जा रहा है कि अगले दो हफ़्तों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। यहां लॉकडाउन के बावजूद लोग लापरवाही करते हुए बाहर निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान शिकार करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद यहां बवाल मच गया है। ये शख्स लॉकडाउन में जंगली पशु-पक्षियों का शिकार कर उन्हें खा भी रहा है। साथ ही बड़ी बेशर्मी से इसकी तस्वीरें भी शेयर कर रहा है...  

PREV
19
लॉकडाउन में बोर हुए पाकिस्तानी का वहशी चेहरा, मार डाले सैंकड़ों बेजुबान, फिर तेल-मसाला लगा भून डाला

पाकिस्तान में इस वक्त संक्रमितों की कुल संख्या 12 हजार 7 सौ से ज्यादा है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा जल्द 3 सौ पहुँचने वाला है। 
 

29

लॉकडाउन में लोगों से घर के अंदर रहकर वायरस के फैलाव को रोकने की अपील की गई है। लेकिन पाकिस्तानी भला इन बातों को कैसे मान सकते हैं। यहां लोग बाहर निकल रहे हैं और आराम से घूम रहे हैं। साथ ही मस्जिद में नमाज भी अदा कर रहे हैं। 
 

39

इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में रहने वाले साजिद नाम के एक शख्स के फेसबुक प्रोफाइल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये शख्स अपने अकाउंट पर शिकार करते हुए और मारे गए जानवरों की तस्वीर शेयर करता है। 
 

49

पाकिस्तान में जंगली जानवरों का शिकार करने पर रोक है। इसके बावजूद ये शख्स ना सिर्फ शिकार करता है, बल्कि उसकी तस्वीरें भी शेयर करता है।  
 

59

हाल ही में इस शख्स ने कुलाची तहसील में सैंकड़ों गोरैया को मार दिया और फिर उनके पंख नोचकर उसपर तेल मसाला लगाकर भून डाला। 

69

शख्स की हिम्मत तो देखिए, उसने अपने वहशीपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। उसने इन चिड़ियों को कबाब में बदल कर भुना और खा गया। 

79

शख्स के फेसबुक की जब जांच की गई, तो वहां शिकार करने को ये अपना शौक बताता है और इसकी तस्वीरें शान से शेयर करता है। 

89

पाकिस्तान में ऐसे कई शख्स हैं, जो विलुप्त होते जा रहे जानवरों का शिकार करते हैं और उसका वीडियो या तस्वीरें शान से शेयर करते हैं। इन्हें पकड़ने में पाकिस्तान सरकार नाकामयाब है। इस वजह से ऐसे इंसिडेंट और अधिक हो रहे हैं। 
 

99

दुनिया में कोरोना फैलने का कारण चमगादड़ को बताया जा रहा है। उसके मीट को खाने के कारण इंसानों तक ये वायरस पहुंचा। ऐसे में ये पाकिस्तानी जो कर रहे हैं, वो गैरकानूनी के साथ-साथ खतरनाक भी है। 


 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories