Published : Jan 11, 2021, 02:04 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 03:03 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कुछ ऐसे कबीले या इलाके हैं, जो आज भी आम लोगों की नजरों से दूर हैं। इन्हें मॉडर्न ज़माने और तकनीक के बारे में कुछ भी नहीं पता होता। ऐसा ही एक कबीला अमेजन के घने जंगलों में रहता है। ये कबीला दुनिया की नजरों से दूर आज भी आदिमानव की तरह रहता है। इस कबीले के बारे में कहा जाता है कि कई सदियों तक ये इंसानों से दूर रहता था। अगर कोई बाहर का शख्स इनके नजदीक जाने की कोशिश करता था, तो ये उसकी जान ले लेते थे। लेकिन आज इस कबीले के लोग अपनी जान और पहचान दोनों बचाने की जद्दोजहत में जुटे हैं। ब्राजील के फोटोग्राफर रिकार्डो स्टुकेरत (Ricardo Stuckert) ने इस कबीले के नजदीक जाकर उनकी फोटोज खींची। उन्होंने दुनिया को इस कबीले की लाइफस्टाइल दिखाने की कोशिश की है। इन खूबसूरत तस्वीरों की काफी चर्चा हो रही है। आज से पहले इस कबीले की ऐसी फोटोज लोगों के सामने नहीं आई थी...
तस्वीर में जनजाति का नेता धनुष और तीर के साथ मछली का शिकार करते हैं। जनजाति के नेता अपने लोगों को बाहरी खतरे से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं।
215
यह खूबसूरत तस्वीर चपड़ा इम्पीरियल इकोलॉजिकल सैंक्चुअरी में फोटोग्राफर ने खींची। कबीले की लड़की की तस्वीर खींचने का साहस बहुत बड़ी बात है।
315
अमेजन के घने जंगलों में छिपकर रहने वाले इस कबीले की लड़कियां बेहद खूबसूरत होती हैं। लेकिन कबीले के लोग इनके पास किसी बाहरी शख्स को नहीं जाने देते। ऐसे में इन तस्वीरों को खींच लाने का साहस ही बड़ी बात है।
415
50 साल के फोटोग्राफर रिकार्डो ने ब्राजील के कई इलाकों में, जिनमें स्टेटस ऑफ Acre, Amazonas, Bahia और Alagoas शामिल हैं, में जाकर जनजातियों की तस्वीर खींची।
515
ब्राज़ीलियाई इंडियन अपनी पारंपरिक पोशाक में। इसे कलापलो जातीय समूह बुलाया जाता है। ये लोग स्थायी प्रबंधन परियोजनाएं खुद विकसित करते हैं। साथ ही जब बाहरी लोग इनके जंगल को काटने आते हैं, तब ये बाहरी लोगों से लड़ते हैं।
615
इन तस्वीरों को खींचने में फोटोग्राफर को काफी मुश्किलें आई। ना सिर्फ जान का खतरा बल्कि सही मोमेंट का भी इन्तजार करना पड़ा। इसके लिए कई महीनों तक उसे इन्तजार करना पड़ा।
715
फोटोग्राफर रिकार्डो ने इन तस्वीरों को ब्राजीलियन इंडियंस प्रोजेक्ट के तहत खींचा। साल 2020 में अमेजन के जंगलों में लगी आग के बाद इस जनजाति को अपनी जिंदगी बचाने के लिए सामने आना पड़ा।
815
तस्वीर में एकर स्टेट के अपिवत्सा गांव में रहने वाले जनजाति की लड़की। फोटोग्राफर को यकीन है कि इन तस्वीरों से लोगों का ध्यान इनकी समस्याओं की तरफ जाएगा।
915
रिकार्डो की सबसे पहले इस जनजाति से मुलाक़ात 1997 में हुई थी। इसके बाद से ही उनके दिमाग में इस प्रोजेक्ट का ख्याल था। रिकार्डो ने इस प्रोजेक्ट के लिए Canon EOS-1D X Mark ll कैमरा का इस्तेमाल किया है। साथ ही ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है।
1015
रिकार्डो ने इन तस्वीरों के लिए काफी इंतजार किया। परफेक्ट मोमेंट्स के लिए रिकार्डो ने जनजाति के सभी लोगों पर नजर रखी थी।
1115
अपने दो बच्चों को कंधे पर बिठाए पिता की अद्भुत तस्वीर। जनजाति में लोग एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। फोटोग्राफर 1997 से ही इनकी तस्वीरें कैद कर रहे थे।
1215
रिकार्डो ने कहा कि इन तस्वीरों से इस जनजाति के कल्चर को सहेजा जा सकता है। तस्वीर में रात के समय आसमान के नीचे खड़े जनजाति के लोगों की तस्वीर।
1315
एक ब्राजीलियन इंडियन पारंपरिक पोशाक पहन कर कैमरे को पोज देते हुए। रिकार्डो ने कोशिश की है कि इस प्रोजेक्ट के तहत वो इनके कल्चर की हर झलक लोगों को दिखा पाए।
1415
ब्राजील के अमेजन में रहने वाले कालपालो जनजाति का एक युवा अपने कबीले के पारम्परिक निशानों के साथ तस्वीर खिंचवाता हुआ।
1515
इन जनजाति के लोग कभी बहरी लोगों के संपर्क में नहीं आते थे। लेकिन अब ये लोग बाहरी दुनिया से घुलने-मिलने लगे हैं। तस्वीर खिंचवाने के बाद फोटोग्राफर को घेरे बच्चे। अब रिकार्डो इन पर डॉक्यूमेंटरी बनाने की तैयारी में हैं।