लड़की की इस मासूम सेल्फी को लोगों ने बताया बेहूदा, क्या आपकी भी 'गंदी' नजरें खा गई धोखा?

Published : Mar 12, 2021, 08:07 AM IST

हटके डेस्क: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी कई फोटोज की बाढ़ आ गई थी जिसे एक बार देखने के बाद दुबारा देखना जरुरी हो जाता था। इन फोटोज में कुछ ऐसी चीजें थी कि एक नजर में इनकी सच्चाई समझ ही नहीं आती थी। एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसी कई फोटोज ऑनलाइन शेयर की है। इन तस्वीरों को कुछ ऐसे एंगल से क्लिक किया गया है कि आपकी भी नजरों को धोखा हो जाएगा। हालांकि, अगर इन्हें गौर से देखेंगे तो समझ  जाएंगे कि तस्वीरें तो ठीक से खींची गई हैं, सिर्फ हमारी नजरों ने धोखा खा लिया है।  दिमाग का दही कर देगीं ये PHOTOS... 

PREV
19
लड़की की इस मासूम सेल्फी को लोगों ने बताया बेहूदा, क्या आपकी भी 'गंदी' नजरें खा गई धोखा?

इस तस्वीर ने कई लोगों की नजरों को जमकर धोखा दिया।  इस शरीफ सो तस्वीर को देख आपको क्या समझ आया? जरा अपनी नजरों की भी जांच करवा लीजिये। 

29

शादी के फंक्शन में फोटोग्राफर ने ऐसी टाइमिंग में तस्वीर क्लिक की, जिससे दूल्हे का चेहरा उल्लू का बन गया। 
 

39

इस फोटो को देख ऐसा लग रहा है कि इसमें एक ही बॉडी से लगे दो शख्स हैं। लेकिन इसे परफेक्ट एंगल से सही टाइमिंग में खींचा गया है। जब गौर से देखेंगे तो समझेंगे इस तस्वीर की असलियत। 

49

परफेक्ट टाइमिंग ने इस आम सी फोटो को ख़ास बना दिया। हवा में लहराते महिला के बाल देख ऐसा लग रहा है मानो वो अपनी नाक से दोस्त के बाल खींच रही है। 

59

इस तस्वीर को देख अगर आपको भी लग रहा है कि किसी ने अपने कटे हुए अंगूठे की तस्वीर पोस्ट की है तो आपको भी अपनी नजरों की जांच करवानी चाहिए। असल में शख्स ने अपने अंगूठे पर एक फ्रूट रखा है। 

69

इस तस्वीर को देख कई लोगों को लगा कि ये तीन पैरों वाली महिला की तस्वीर है। लेकिन असल में परफेक्ट एंगल की वजह से ये नॉर्मल  सी फोटो ऐसी नजर आ रही है। 

79

इन महिलाओं के कपड़ों ने कई लोगों की नजरों को धोखा दे दिया। टॉप और टोपी के कॉम्बिनेशन ने कर दिया था कई लोगों को कन्फ्यूज। 

89

तस्वीर क्लिक करवाते समय एंगल भी काफी बड़ा रोल प्ले करता है। महिलाओं की इस ग्रुप सेल्फी को ही देख लीजिये। इसे ऐसे एंगल से क्लिक किया गया कि देखने पर पीछे बैठा शख्स महिला के कंधे पर सवार नजर आ रहा है। जबकि असल में वो इनसे काफी दूर पीछे बेंच पर बैठा था। 

99

इस लड़की की तस्वीर देख आपके दिमाग में भी आया होगा कि ये क्या है? पहली नजर में कई लोगों को लगा कि इस लड़की ने अपने अंडरआर्म्स की फोटो डाली है। लेकिन अगर गौर से देखें तो पता चलेगा कि असल में दिख रहे बाल लड़की के सिर के बाल हैं। 

Recommended Stories