Published : Apr 02, 2020, 09:17 AM ISTUpdated : Apr 02, 2020, 02:17 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का आतंक अब हाथ से निकला जा रहा है। चीन के वुहान से निकले इस वायरस ने दुनिया में तबाही मचा दी है। दुनिया में अभी तक इस वायरस ने लगभग 9 लाख 35 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें 47 हजार 245 लोगों की जान जा चुकी है। अब इस वायरस ने भारत में भी भयंकर रूप लेना शुरू कर दिया है। भारत में कोरोना के अब तक लगभग 2 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। अभी तक यहां तीन सौ से अधिक मरीज मिले हैं। अब एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। 15 लाख की आबादी वाले इस स्लम में अगर इस महामारी ने अपने पैर पसारे तो हालत भयंकर हो जाएंगे। आइये आपको दिखाते हैं धारावी में कैसी है लोगों की जिंदगी...