Published : Aug 20, 2020, 12:09 PM ISTUpdated : Aug 20, 2020, 04:29 PM IST
हटके डेस्क: मां बनने का अहसास काफी रोमांचक और सुखद होता है। हर महिला इस वक्त को अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत मोमेंट्स में शामिल करती है। कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ ऐसी चीजें हो जाती है, जो इसे कॉम्प्लिकेटेड बना देती है। मेनचेस्टर में रहने वाली एक महिला अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लाफ़ी एक्साइटेड थी। महिला के ट्विन्स होने वाले थे। लेकिन अचानक एक बच्चे के जन्म के बाद महिला को लेबर पेन होना बंद हो गया। उसके दो दिन तक उसे दर्द ही नहीं उठा। आखिरकार दो दिन बाद उसके गर्भ से दूसरे बच्चे को सर्जरी के जरिये निकाला गया। महिला ने खुद अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर की है। पहली बार मां बनी इस महिला की स्टोरी लोग शेयर कर रहे हैं।
ये घटना हुई मेनचेस्टर में रहने वाली 32 साल की जोअन्नी रैल्ली के साथ। जनवरी 2019 में उसने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। 10 जनवरी को जब वो लेबर वार्ड पहुंची, तब काफी खुश थी। हालांकि, जल्द ही उसकी ख़ुशी को ग्रहण लग गया।
212
10 जनवरी को जब उसने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया तो वो काफी कमजोर था। आधे घंटे बाद बच्चे ने हरकत की थी। चूंकि जोअन्नी के जुड़वा बच्चे होने वाले थे, इसलिए डॉक्टर्स ने पहले के बाद दूसरे पर फोकस करना शुरू किया।
312
लेकिन अपने पहले कमजोर बच्चे को देखने के बाद जोअन्नी को लेबर पेन होना बंद हो गया। वो स्थिर हो गई। उसे कोई भी कॉन्ट्रैक्शन नहीं हो रहा था। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसे कंप्लीट बेड रेस्ट करवाया ताकि गर्भ में दूसरे बच्चे को कोई नुकसान ना पहुंचे।
412
पेशे से पुलिस कांस्टेबल जोअन्नी ने दो दिन अपने दूसरे बच्चे को गर्भ में रखा। इसके बाद डॉक्टर्स ने आख़िरकार सर्जरी कर बच्चे को बाहर निकाला। ये बच्चा पहले के मुकाबले ज्यादा स्वस्थ था।
512
महिला ने जहां पहले बच्चे का नाम डायलन रखा वहीँ उससे दो दिन बाद ऑस्कर पैदा हुआ। अब दोनों बच्चे के जन्म के डेढ़ साल बाद महिला ने अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर की है।
612
जोअन्नी की ये प्रेग्नेंसी काफी मुश्किलों से भरी रही। उसे मात्र 6 महीने में ही लेबर पेन हो उठा। गर्भ में बच्चे काफी कमजोर थे। लेकिन चूंकि वाटर बैग फट गया था इसलिए बच्चों की डिलीवरी जरुरी हो गई थी।
712
हालांकि, डिलीवरी से एक हफ्ते पहले ही जोअन्नी के टेस्ट्स हुए थे और उसमें सबकुछ नॉर्मल दिखाया गया था। लेकिन एक ही हफ्ते बाद इतनी मुश्किलें आ गई।
812
जोअन्नी मात्र 24वे हफ्ते में अपने 44 साल के पति अंथोनी के साथ अस्पताल में भर्ती हो गई। और कुछ घंटों बाद उसने डायलन को जन्म दिया। लेकिन दूसरे बच्चे के लिए उसे दर्द ही महसूस नहीं हुआ।
912
डायलन का जन्म सुबह 4:43 में हुआ था। वो इतना कमजोर था कि डॉक्टर्स ने उसके जिंदा रहने की उम्मीद छोड़ दी थी। आधे घंटे बाद उसकी बॉडी में हरकत देखी गई थी। डायलन की हालत देख जोअन्नी घबरा गई थी।
1012
लेकिन फिर उसे दर्द ही नहीं हुआ। काफी देर इन्तजार के बाद डॉक्टर्स ने उसे छोड़ दिया। लेकिन दो दिन बाद तक जब दर्द नहीं हुआ तब दूसरे बच्चे को निकाला गया।
1112
ऑस्कर दो दिन बाद दुनिया में आया। साथ ही उसकी हालत डायलन से ज्यादा अच्छी थी। अपने दोनों बच्चों को सही सलामत देख पहली बार मां बनी जोअन्नी को चैन आया।
1212
अब तो दोनों बच्चे 19 महीने के हो चुके हैं। साथ ही दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे के बिना कोई काम नहीं करते।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News