Published : Mar 05, 2021, 01:51 PM ISTUpdated : Mar 05, 2021, 05:23 PM IST
हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज होती है। दुनिया में कई लोग होते हैं जो ऐसे-ऐसे शौक रखते हैं, जिनके बारे में जानकर आश्चर्य होता है। शौक़ीन लोगों के लिए पुणे के एक सैलून ने अनोखा तरीका अपनाया है। यहां एक सैलून में 8 तोले के सोने के रेजर से लोगों की दाढ़ी बनाई जाती है। इस रेजर की कीमत 4 लाख रुपए है। लोग इस सैलून में दाढ़ी बनवाने के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इन्तजार करते हैं। बिजनेस बढ़ाने का निकाला उपाय...
कोरोना की वजह से छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। कई महीनों तक दुकानें बंद रही। इस वजह से कई लोगों का बिजनेस तो बंद ही हो गया।
27
अपने डूबते बिजनेस को बचाने के लिए पुणे के एक नाई ने अनोखा तरीका अपनाया। ये नाई अपने कस्टमर को 8 तोले के रेजर से शेविंग की सुविधा देता है।
37
अभी के समय में 8 तोला सोना यानी 80 ग्राम गोल्ड। इस रेजर की कीमत 4 लाख रूपये है। अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए पुणे के इस नाई ने ये आइडिया लगाया।
47
नाई की पहचान अविनाश बोरुंदिया के रूप में हुई। जब लॉकडाउन खुला तो उनके सैलून में लोग नहीं आ रहे थे। ऐसे में अविनाश ने ये आइडिया अपनाया। आइडिया काम कर गया और आज उनके दुकान में काफी भीड़ रहती है।
57
4 लाख के रेजर से शेविंग करवाने के बदले अविनाश 100 रुपए चार्ज करते हैं। अविनाश ने बताया कि सोने के रेजर की वजह से लोगों का इंट्रेस्ट दुकान में बढ़ा है।
67
अविनाश ने हाल ही अपने सैलून का रिनोवेशन करवाया था। उसके बाद उन्होंने इसका उद्घाटन बीजेपी एमएलए से करवाया। बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र से ऐसा एक मामला सामने आ चुका है।
77
52 साल के रामभाऊ संकपाल ने तब अपने सैलून में सोने की कैंची से लोगों के बाल काटने शुरू किये थे। इसकी भी काफी चर्चा हुई थी। रामभाऊ ने 10 तोले की कैंची से लोगों के बाल काटने शुरू किये थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News