Published : Jul 30, 2020, 02:48 PM ISTUpdated : Jul 30, 2020, 05:50 PM IST
हटके डेस्क: कुछ ही महीनों में कोरोना ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है। इस वायरस ने दुनिया के कई देशों को बर्बाद कर दिया। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को भी कोरोना ने तबाह कर दिया। हर तरफ लाशों के ढेर नजर आ रहे हैं। ये वायरस किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। इससे बचने का कोई भी तरीका सामने नहीं आया है। दुनिया के कई साइंटिस्ट इस वायरस का इलाज ढूंढने में लगे हैं। लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है। इस बीच इससे बचाव के लिए कई देशों ने लॉकडाउन लगाया था लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें छूट दी जाने लगी है। भारत में इन दिनों जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट मिल रही है कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब जाकर 5 अगस्त से जिम खोलने की घोषणा की गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पुणे राज्य में एशिया के दूसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया को खोल दिया गया है। ऐसा यहां कोरोना के एक भी मामले सामने ना आने की वजह से किया गया। इस वजह से भारत के कई राज्यों से सेक्स वर्कर्स अब यहां आ रही हैं। क्यूंकि भारत में और किसी भी जगह रेड लाइट एरिया नहीं खोले गए हैं। आइये आपको बताते हैं कौन सा है वो रेड लाइट एरिया जिसे कोरोना में भी खोल दिया गया है...
एशिया के दूसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में गिना जाने वाला पुणे का बुधवार पेठ इलाके को कोरोना संकट के बीच खोल दिया गया है। यहां एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया, जिसके बाद प्रशासन ने इसे खोलने का फैसला किया।
210
पुणे पुलिस ने बुधवार पेठ इलाके को कोरोना के शुरूआती दौर में यानी 19 मार्च को ही सील कर दिया था। इसके बाद यहां बाहर से किसी के आने की अनुमति नहीं थी।
310
लॉकडाउन के बावजूद जहां हर तरह कोरोना के मामले सामने आए वहीं इस एरिया से एक भी मामला सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने इस एरिया को को खोल दिया।
410
हालांकि, अब इस रेड लाइट एरिया का चेहरा पूरी तरह बदल गया है। जैसे HIV के प्रकोप के बाद यहां कंडोम अनिवार्य हो गया था, वैसे ही अब यहां मास्क लगाना जरुरी है।
510
इसके साथ ही यहां ग्राहकों और सेक्स वर्कर्स दोनों को ही मास्क लगाना जरुरी हो गया है। साथ ही जब कस्टमर यहां आता है तो सबसे पहले उसके हाथ सैनिटाइज किया जाता था। इसके बाद सेक्स के दौरान भी मास्क लगाना अनिवार्य है।
610
सेक्स वर्कर्स ने अब कोरोना संकट में अपने कस्टमर्स को फोन सर्विस देने की भी शुरुआत की है। बुधवार पेठ इलाके के हेड से बताया कि अब वो अपने ग्राहकों को वीडियो कॉल पर लड़कियों से मिलने का नया आइडिया शुरू कर रहे हैं।
710
इससे सोशल डिस्टेंसिंग भी होगी और सेक्स वर्कर्स की कमाई भी होती रहेगी। साथ ही उन्होने कहा कि शायद ही अब कभी चीजें नॉर्मल हो पाएंगी। ऐसे में अब नए ऑप्शन तलाशने पड़ेंगे।
810
बता दें कि बुधवार पेठ इलाका काफी पुराना है। यहां सुबह किताब का बाजार लगता है। जबकि शाम को यहां सेक्स मार्केट लगता है। मार्च के बाद ये एरिया पूरी तरह सुनसान हो गया था।
910
ये वही बुधवार पेठ इलाका है जहां 2008 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक अध्यक्ष बिल गेट्स आए थे। उन्होंने कई सेक्स वर्कर्स से मुलाक़ात की थी और बाद में यहां रहने वाले बच्चों के लिए दो सौ अरब अमेरिकी डॉलर की मदद की थी।
1010
यहां काम करने वाली एक सेक्स वर्कर ने बताया कि पहले जहां एक महीने में उसकी बीस हजार कमाई हो जाती थी। अब मार्च महीने से उसने एक रुपया नहीं कमाया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News