कोरोना में नर्क हो गई सेक्स वर्कर्स की जिंदगी, अब महीनों बाद खुला रेड लाइट एरिया तो दिखा बदला-बदला नजारा

हटके डेस्क: कोरोना की वजह से दुनिया की हालत काफी बदल गई है। इस वायरस की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हो चुके हैं। कई ऑफिस, स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कोरोना के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई है। रोजगार जाने का असर सबसे ज्यादा सेक्स वर्कर्स पर पड़ा। इनकी जिंदगी मानो ठहर सी गई। वायरस की वजह से लोग रेड लाइट एरिया में जाने से कतराने लगे। किस वर्कर को कोरोना है, इस डर से लोग शायद अब इन सेक्स वर्कर्स के साथ पहले की तरह डील कर पाए। कोरोना काल में नीदरलैंड में रेड लाइट एरिया खोल दिया गया है। 1 जुलाई से यहां फिर से सेक्स इंडस्ट्री खुल गए हैं। लेकिन कोरोना काल में इसकी तस्वीर काफी बदली-बदली नजर आ रही है। आइये आपको दिखाते हैं कोरोना के कारण कैसे बदल गया रेड लाइट एरिया का नजारा... 

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2020 10:39 AM IST / Updated: Jul 02 2020, 05:28 PM IST

113
कोरोना में नर्क हो गई सेक्स वर्कर्स की जिंदगी, अब महीनों बाद खुला रेड लाइट एरिया तो दिखा बदला-बदला नजारा

नीदरलैंड में जैसे ही कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या घटी, देश धीरे-धीरे खुलने लगा। 1 जुलाई से देश के कई हिस्सों में लगी रोक को हटा लिया गया। इसमें रेड लाइट एरिया भी शामिल है। तस्वीर में रेंट पर लिए गए ब्रोथल की सफाई करती महिला कर्मचारी।  
 

213

रेड लाइट एरिया में मौजूद इन रूम्स पर रेड कलर के स्टिकर में लिखा दिखा- रिस्पेक्ट आवर सेक्सवर्कर्स। महीनों से बंद इन गलियों के खुलने से पहले अच्छे से साफ़-सफाई की गई। 

313


कांच की सफाई करता पुरुषकर्मी। लॉकडाउन का काफी बुरा प्रभाव सेक्स इंडस्ट्री पर भी पड़ा था।  सेक्स वर्कर्स के पास खाने- पीने के लाले पड़ गए थे। 
 

413

एम्स्टर्डम के डी वॉलें स्ट्रीट में कोरोना से पहले काफी चहल-पहल थी। लेकिन जबसे लॉकडाउन लगा था इन गलियों में कोई भी नहीं आ रहा था। अब जाकर यहां फिर चहल-पहल बढ़ी है।  

513

हालांकि, कोरोना के बाद इन गलियों और इस पेशे में काफी कुछ बदल जाएगा। अब सेक्स वर्कर्स के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही कमरों में हैंड सैनिटाइजर और ग्लव्स भी रखे होंगे।  

613

सेक्स वर्कर्स के लिए भी कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। इसमें कई तरह के सेक्स पोजीशन और रूल्स जो पहले थे, उन्हें रिस्ट्रिक्ट किया गया है। 
 

713

सेक्स वर्कर्स को अब हैंड ग्लव्स लगाना जरुरी है। साथ ही काम के दौरान उन्हें फेस मास्क भी लगाना जरुरी है। ओरल सेक्स पर भी पाबंदी लगा दी गई है। 
 

813

यहां 16 मार्च से ही रेड लाइट एरिया बंद कर दिए गए थे। इसके बाद सेक्स वर्कर्स के पास जीने- मरने की नौबत आ गई थी। देश में सेक्स वर्कर्स को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भी नहीं मिलती थी। 
 

913

डच प्राइम मिनिस्टर ने कोरोना केस घटने के बाद 1 जुलाई से रेड लाइट एरिया खोलने का ऐलान  था। 
 

1013

इससे पहले डिक्लेयर किया गया था कि 1 सितम्बर से पहले कुछ बभी नहीं खोला जाएगा  लेकिन जब केसेस में कमी आई तो डेट को 1 जुलाई कर दिया गया।  

1113

लॉकडाउन के दौरान कई सेक्स वर्कर्स ने इललीगल तरीके से काम किया। चूंकि उनके पास संसाधन की कमी थी इसके लिए उन्होंने गैरकानूनी ढंग से धंधा किया। 
 

1213

ऐसे में रेड लाइट यूनाइटेड यूनियन ने सरकार को लिखा कि सेक्स उद्योग पर प्रतिबंध के लिए जल्द से जल्द उठाने और सुरक्षा उपायों को लागू करने का आग्रह किया जाए, जिसमें चेहरा मास्क पहनना शामिल है।

1313

तमाम सुरक्षा उपकरणों के  बाद अब जाकर कल से रेड लाइट एरिया खोल दिए गए। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos