रूस ने लिया चीन से बदला! लॉकडाउन खुलते ही प्लेन में भरकर भेज दिए 51 कोरोना मरीज

चीन ने अपने यहां कोरोना वायरस पर काबू पाने की घोषणा के साथ लॉकडाउन खोल दिया। वुहान शहर में 8 अप्रैल से सभी सेवाएं बहाल कर दी गईं। लेकिन इसी बीच वहां फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। इससे चीन की सरकार की नींद उड़ गई है। कहा जा रहा है कि लॉकडाउन खोलते ही रूस की एक फ्लाइट 10 अप्रैल को शंघाई पहुंची। शंघाई के म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन का कहना है कि इस फ्लाइट से जो चीनी नागरिक आए, उनमें 51 कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड थे। कहा जा रहा है कि रूस ने चीन से बदला लेने के लिए ऐसा किया, अब इसमें कितनी सच्चाई है, इसका पता लगा पाना आसान नहीं है। रविवार को चीन में कोरोना से इन्फेक्टेड 97 लोगों का पता चला। चीन के ऑफिशियल्स का कहना है कि इनमें से आधे रूस से आए लोग हैं। चीन के अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस फ्लाइट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 


रूस से आए लोगों के जरिए चीन में कोरोना वायरस का इन्फेक्शन दोबारा बढ़ा है, यह चीन के अधिकारी कह रहे हैं। चीन की सीमा रूस से लगती है। चीन के नॉर्थ-ईस्टर्न प्रोविन्स हीलोंगजियांग में 100 से ज्यादा कोरोना इन्फेक्शन के मामले सामने आए हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये रूस के जरिए आए। हीलोंगजियांग की सीमा रूस से मिलती है।  वहीं, रूस ने मॉस्को के साथ दूसरे शहरों में सख्ती से लॉकडाउन लगा दिया है। वहां भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को रूस में कोरोना वायरस के मामलों में 31 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और 2,186 नए मामले सामने आए। अब तक रूस में 15,770 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और इससे 130 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन में दोबारा कोराना वायरस फैलने का खतरा पैदा हो गया है, जिस पर काबू पा लेने का दावा चीन ने किया था। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2020 9:20 AM IST

111
रूस ने लिया चीन से बदला! लॉकडाउन खुलते ही प्लेन में भरकर भेज दिए 51 कोरोना मरीज
चीन ने जब लॉकडाउन खोल दिया तो वहां काफी संख्या में विदेशियों का आना शुरू हो गया। 10 अप्रैल को रूस से एक फ्लाइट शंघाई आई। कहा जा रहा है कि उसमें कोरोना से संक्रमित 51 लोग थे।
211
अब चीन के शहरों में दोबारा कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इससे वहां के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। बहुत मुश्किल से चीन ने इस वायरस पर कंट्रोल किया था।
311
लॉकडाउन खोले जाने के बाद चीन की फैक्ट्रियों में फिर से कामकाज शुरू होने ही वाला था कि कोरोना वायरस के दोबारा फैलने के मामले सामने आने लगे।
411
कोरोना का संक्रमण फैलने पर चीन ने दूसरे देशों से मालवाहक जहाजों के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।
511
चीन के एक अस्पताल में दोबारा कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है।
611
दोबारा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद चीन के लोग काफी चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से फिर मास्क पहनना शुरू कर दिया है।
711
कोरोना का संक्रमण चीन में जब जोरों पर था तो वहां के शहरों की सड़कें इस तरह सूनी नजर आती थीं। लगता है, अब चीन को कहीं फिर से लॉकडाउन ना घोषित करना पड़े।
811
चीन में लॉकडाउन खुलने के बावजूद कम लोग ही अभी बाहर निकल रहे थे। एक मेट्रो में सवार कुछ यात्री। वहां लॉकडाउन 8 अप्रैल को पूरी तरह खोला गया और 10 अप्रैल को संक्रमण के नए मामले सामने आ गए।
911
लॉकडाउन खुलने के बाद भी चीन में लोग सावधानी बरत रहे हैं और बाहर निकलने पर मास्क लगा रहे हैं।
1011
चीन की फैक्ट्रियों में उत्पादन का काम शुरू हो गया है। जरूरी हेल्थ प्रोडक्ट्स के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है।
1111
शंघाई की आसमान छूती इमारतों के आगे खड़ा एक चीनी शख्स। चिंता की रेखाएं इसके चेहरे पर साफ दिख रही हैं।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos