Published : Jun 26, 2020, 02:06 PM ISTUpdated : Jun 26, 2020, 02:24 PM IST
हटके डेस्क: मां का प्यार बेटी को हर मुसीबत से बचाता है। एक मां अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरती है। लेकिन रूस से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें मां का प्यार ही बेटी के लिए मुसीबत बन बैठा। ये मां अपनी बेटी को बाहरी दुनिया की मुश्किलों से दूर रखना चाहती थी। वो नहीं चाहती थी कि उसकी जवान बेटी को कुछ भी हो। कोई उसे बुरी नजर से देखे। इसलिए इस मां ने 26 साल से अपनी बेटी को घर पर कैद करके रखा था। मां उसे नहाने नहीं देती थी कि कहीं उसकी सुंदरता पर किसी की नजर ना लग जाए। 26 साल बाद लड़की को इस हाल में बचाया गया...
रूस में रहने वाली तात्याना ने अपनी बेटी को 26 साल तक घर के कमरे में कैद कर रखा था। इस दौरान ये पेंशनर मां अपनी बेटी को पालतू बिल्ली का खाना खाने को देती थी।
28
तात्याना की बेटी नाडिज़्ह्ड़ा बसहुएवा इस घर में सिर्फ अपनी मां और कई बिल्लियों के साथ रहती थी। उनका घर रूस के अरेफिन्सकी में है।
38
तात्याना ने अपनी बेटी को 16 साल की उम्र से घर में कैद कर रखा था। घर पर ना बिजली की सुविधा है ना पानी की। अपनी बेटी को बाहर के सारे खतरों से बचाने के लिए तात्याना ने उसे लॉक कर रखा था।
48
हाल ही में जब तात्याना की तबियत खराब हुई, तब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब जाकर अब 42 साल की बसहुएवा घर से बाहर निकल पाई।
58
बसहुएवा को तबसे कैद कर रखा गया था जब से उसने हाइ स्कूल पास किया था। उसे आगे पढ़ने भी नहीं दिया गया।
68
बेटी ने भी कभी घर से भागने की कोशिश नहीं की। उसे उसकी मां नहाने भी नहीं देती थी। बसहुएवा 2006 से नहीं नहाई है। उसके बालों की दुर्गति हो चुकी है।
78
जिस कमरे में बसहुएवा को मां रख़ती थी, वहां कई बिल्लियां भी रहती हैं। बेटी के साथ इस बर्ताव के पीछे बताया गया कि मां नहीं चाहती थी कि उसकी बेटी के साथ बाहर की दुनिया में रेप जैसी घटना ना हो।
88
अब 26 साल बाद बाहर निकलने के बाद बसहुएवा को समझ ही नहीं आ रहा है कि दुनिया में सर्वाइव कैसे करना है? उसे तो खाना खाने भी नहीं आता है। इतने सालों से वो बिल्लियों के साथ रह रही थी। ऐसे में अब उसे नॉर्मल लाइफ में एडजस्ट होने में समय लगेगा।