हटके डेस्क: टूरिस्ट्स के बीच मशहूर स्विट्जरलैंड इन दिनों फिर से चर्चा में है। इस देश में घूमने आए टूरिस्ट्स अचानक यहां नारंगी बर्फ को देख हैरान रह गए। Pyrenees पर्वतों पर बिछी बर्फ भी अचानक नारंगी हो गई। लोगों ने इस बर्फ को खाने की भी कोशिश की, जिसके बाद एक्सपर्ट्स ने ऐसा ना करने की चेतावनी दी। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक ये बर्फ नारंगी कैसे हो गई? हालांकि, कुछ ही देर में इस रहस्य से पर्दा उठ गया। बर्फ के नारंगी होने का कनेक्शन इससे 3 हजार किलोमीटर दूर बसे सहारा रेगिस्तान से है।
स्विट्जरलैंड के Val Ferret में घूमने आए लोग जब स्की करने बाहर निकले तो अचानक नारंगी बर्फ देख हैरान रह गए। रातों-रात यहां सफ़ेद बर्फ की चादर का कलर नारंगी हो गया। लोग हैरत में थे कि ऐसा कैसे हुआ?
210
कुछ लोगों ने इस नारंगी बर्फ को खाने की कोशिश की। एक्सपर्ट्स ने लोगों से ऐसा नहीं करने को कहा है। उन्होंने इस नारंगी बर्फ का कारण भी कुछ ही देर में लोगों को बता दिया।
310
दरअसल, स्विट्जरलैंड से तीन हजार किलोमीटर दूर सहारा रेगिस्तान में आए तूफ़ान के कारण ऐसा हुआ। इस तूफ़ान में उड़ी धुल अफ्रीका से स्विट्जरलैंड तक पहुंच गई। इस धूल ने सफ़ेद बर्फ पर परत बनाकर उसका रंग भगवा कर दिया।
410
लोग इस नारंगी बर्फ को देख काफी एक्साइटेड हैं। लोग इन बर्फ की शीट्स पर मौज-मस्ती करते नजर आए। नारंगी बर्फ पर एन्जॉय करते टूरिस्ट्स की तस्वीर।
510
बर्फ पर नारंगी रंग की परत अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में आए तूफ़ान से उड़ी धूल पड़ी है। करीब तीन हजार किलोमीटर दूर तक इस धूल को देख एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। स्विट्जरलैंड में बर्फ की चोटियों का रंग कुछ ऐसे बदल गया है।
610
फ्रांस के National Meteorological and Climate Service ने ये तस्वीर जारी कर दिखाया कि कैसे सहारा रेगिस्तान की धूल वहां से उड़कर दूसरे देशो और कॉन्टिनेंट्स में पहुंच गई है।
710
सहारा रेगिस्तान की धूल की आंधी का फ़्रांस में कुछ ऐसा असर देखा गया। लोगों की गाड़ियों पर धूल की परत कुछ ऐसे देखी गई।
810
फ़्रांस के आसमान तक में नारंगी रंग देखने को मिला। लोग पहले तो समझ ही नहीं पाए कि आसमान और बर्फ नारंगी कैसे हो गया है? लेकिन कुछ ही देर में एक्सपर्ट्स ने रहस्य से पर्दा हटा दिया।
910
स्विट्जरलैंड घूमने आए पर्यटकों को इस आंधी के बाद कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी कुछ समय तक आंधी का असर देश में देखने को मिलेगा।
1010
फ्रांस में तो इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यहां तो पूरा का पूरा आसमान ही नारंगी हो गया है। लोगों को धूल की वजह से सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।