चमत्कार: जन्म लेते ही 27 साल की हुई नवजात बच्ची, अपनी मां से मात्र डेढ़ साल छोटी है बेटी

हटके डेस्क: अगर जन्म लेते ही किसी की उम्र 27 साल की रहे तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? नहीं ना? आपको लगेगा कि आपसे झूठ बोला जा रहा है। लेकिन अमेरिका में एक महिला ने अपनी 27 साल की बेटी को जन्म दिया। महिला खुद अभी 29 की नहीं हुई है लेकिन उसने जिस बच्ची को जन्म दिया है उसकी उम्र 27 साल है। ये हुआ साइंस की तरक्की के कारण। जी हां, तकनीक ने इतनी तरक्की कर ली है ये पॉसिबल है। अमेरिकी महिला ने इसे सच साबित कर दिखाया। आखिर क्या है ये अनोखी प्रेग्नेंसी का मामला, आइये जानते हैं... 

Asianet News Hindi | Published : Dec 7, 2020 8:17 AM IST

18
चमत्कार: जन्म लेते ही 27 साल की हुई नवजात बच्ची, अपनी मां से मात्र डेढ़ साल छोटी है बेटी

प्रेग्नेंसी का ये अनोखा मामला अमेरिका से सामने आया जहां रहने वाली टीना गिब्सन ने अक्टूबर के महीने में बेटी को जन्म दिया। लेकिन उनकी डिलीवरी मशहूर हो गई क्यूंकि उनकी बेटी की उम्र जन्म के समय 27 साल थी। 
 

28

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे पॉसिबल है? हम आपसे झूठ नहीं बोल रहे। दरअसल, जब इस बच्ची का जन्म हुआ, तब तकनीकी रूप से उसकी उम्र 27 साल थी। 

38

टीना गिब्सन का जन्म 1991 में हुआ था। जब टीना की शादी बेंजामिन से हुई, तो उन्हें बच्चे को कंसीव करने में दिक्कत हुई। दोनों की शादी को 10 साल हो गए लेकिन टीना प्रेग्नेंट नहीं हुई। 

48

जांच में पता चला कि टीना के पति बेंजामिन को सिस्टिक फाय्ब्रोसिस नाम की बीमारी थी। इसमें बच्चा पैदा करने की क्षमता पर असर पड़ता है। इस वजह से टीना प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी।  
 

58

टीना ने 2017 में एक लोकल न्यूज स्टेशन में एम्ब्र्यो डोनेशन के बारे में सुना। इसके बाद कपल  ने एम्ब्र्यो को गोद लेने का प्लान किया। टीना ने जिस एम्ब्र्यो को गोद लिया वो 24 साल से फ्रीज था। 
 

68

2017 में पैदा हुई एमा को 24 साल तक फ्रीज किया गया था। लेकिन 2020 में मॉली के जन्म ने एमा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मॉली के एम्ब्र्यो को 27 साल से फ्रीज किया गया था। 
 

78

एम्ब्र्यो डोनेशन संस्थान में आईवीएफ करवाने आए लोग अपने एम्ब्र्यो को यहां डोनेट करते हैं। इसके बाद इन भ्रूण को फ्रीज किया जाता है। इन्हें कई साल तक फ्रीज करके रखा जाता है। 

88

जिन लोगों को कंसीव करने में दिक्कत होती है वो इन एम्ब्रोज को गोद लेते हैं। इन्हें मेडिकल प्रॉसेस से महिला के गर्भ में डालकर गर्भ धारण करवाया जाता है। टीना और बेंजामिन ने इसी तरह एमा और मॉली को जन्म दिया। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos