बीवी तुम्हारी-बच्चे हमारे...ऐसे बेहूदे और अश्लीलता से भरे हैं 13 फिल्मों के टाइटल

Published : Dec 17, 2020, 05:05 PM ISTUpdated : Dec 17, 2020, 05:39 PM IST

फिल्में चलाने में उसके पोस्टर का बड़ा रोल होता है। पोस्टर यानी फिल्म की थीम को दर्शकों के सामने लाकर उन्हें टीवी या थियेटर तक खींचना। ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में फिल्मों के पोस्टर एकदम साफ-सुथरे होते थे। लेकिन जैसे-जैसे फिल्में रंगीन हुई और साथ-साथ उनमें ग्लैमरस का तड़का लगा, पोस्टर भी तड़क-भड़क वाले होते गए। अब बात आती है फिल्मों के टाइटल की। पोस्टरों पर फिल्मों के टाइटल लिखे होते हैं। फिल्मवाले टाइटल ऐसे रजिस्टर्ड कराते हैं, जो अपील करें। लेकिन भोजपुरी सिनेमा ने इस अपील में सेक्स और डबल मीनिंग का तड़का लगा दिया। उसकी देखा-देखी हिंदी सिनेमा भी ऐसा करने लगा है, लेकिन भोजपुरी फिल्मों के टाइटल और पोस्टर तो ऐसे होते हैं कि पढ़ने और देखने वाले मुस्करा दें या झेंप जाएं। देखिए ऐसे ही कुछ पोस्टर...

PREV
113
बीवी तुम्हारी-बच्चे हमारे...ऐसे बेहूदे और अश्लीलता से भरे हैं 13 फिल्मों के टाइटल

60 के दशक से भोजपुरी फिल्मों का निर्माण शुरू हुआ था। यहां हर साल करीब 50-60 फिल्में बनती हैं।

213

भोजपुरी फिल्मों का एक खास दर्शक वर्ग है। ज्यादातर फिल्में उनके लिए ही बनती हैं। भोजपुरी फिल्मों का हिट और पतन का ही एक ही फॉर्मूला है-घिसे-पिटे विषय और डबल मीनिंग संवाद।

313

भोजपुरी फिल्मों के सफल निर्माता-निर्देशक अभय सिन्हा ने एक मीडिया को बताया था कि यहां बड़े बजट की फिल्में कम बनती हैं। माना जाता है कि 60 में से 10-15 ही बड़े बजट की होती हैं।

413

अगर भोजपुरी फिल्मों की मेकिंग की बात करें, तो जिनमें बड़ी स्टार कास्ट जैसे-पवन सिंह, खेसारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी आदि होते हैं, उनकी लागत ढाई करोड़ रुपए तक मानिए। बाकीं तो 50 लाख के अंदर बन रही हैं।

513

भोजपुरी फिल्मों को बॉलीवुड या साउथ की तर्ज पर उतनी अहमियत नहीं मिलने की एक वजह इनके डबल मीनिंग संवाद और अश्लीलता है।

613

भोजपुरी फिल्मों का सालाना टर्न ओवर 200 से 250 करोड़ तक माना जाता है। जबकि बॉलीवुड में कई फिल्में ही 100 करोड़ के ऊपर बनी हैं।

713

भोजपुरी फिल्मों का सबसे बड़ा बाजार बिहार है। इसके अलावा यह सिनेमा उत्तर प्रदेश और नेपाल में भी देखा जाता है।
 

813

भोजपुरी फिल्मों पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगते रहे हैं। इसलिए इसे फूहड़ सिनेमा भी कहते हैं।

913

भोजपुरी की ज्यादातर फिल्में सिर्फ अश्लीलता के कारण कारोबार करती हैं, लेकिन इन्हें फैमिली फिल्म का दर्जा नहीं मिल सका।

1013

फैक्ट: 1960 के दशक में भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने बॉलीवुड अभिनेता नाजिर हुसैन से भोजपुरी में एक फिल्म बनाने को कहा था। 1963 में पहली विश्वनाथ शाहाबादी की भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' रिलीज हुई। लेकिन पिछले 2 दशक में भोजपुरी सिनेमा अश्लीलता की ओर चल पड़ा।

1113

फैक्ट: भारत में सिनेमा
हिंदी फिल्में- 39%
हॉलीवुड फिल्में- 12%
दक्षिण भारत की फिल्में- 42%
अन्य प्रादेशिक फिल्में- 7%
(सोर्स- KPMG, 2019)

1213

फैक्ट: फिल्मी बाजार
हिंदी- 20%
कन्नड़- 14%
तेलगु- 12%
तमिल- 10%
मलयालम- 9%
मराठी- 7%
अन्य प्रादेशिक फिल्में- 25%
(सोर्स- KPMG, 2019)

1313

फिल्मों का गणित: औसतन 10,000 करोड़ सालाना से ऊपर है। इसके जरिये 8 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यहां सालभर में करीब 1800 से ज्यादा फिल्में सालभर में बनती हैं। (सोर्स- KPMG, 2019)

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories