लड़की को हुआ लड़की से प्यार तो घरवालों ने बुला लिया तांत्रिक, 'भूत' भगाने के नाम पर महीनों किया टॉर्चर

Published : May 08, 2020, 01:03 PM ISTUpdated : May 08, 2020, 03:58 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया कहां  कहां पहुंच गई है। वैसे तो साल 2020 में ऐसे कई काम होने थे, जिससे दुनिया और आगे बढ़ती, लेकिन कोरोना ने हर चीज को रोक दिया। दुनिया के कई देश लॉकडाउन हो चुके हैं। इस बीच इंडोनेशिया में एलजीबीटी ग्रुप पर जुल्म का एक नया चेहरा सामने आया। इस देश में अब इस्लामिक कानून के तहत गे और लेस्बियन को बीमार बताने की घोषणा की जाने की तैयारी की जा है। इनका इलाज कोई डॉक्टर नहीं,बल्कि तांत्रिक करेंगे। जी हां, इंडोनेशिया में ट्रांसजेंडर होने को बाहरी शक्ति के कंट्रोल में आना बताया जा रहा है। इसके लिए उन्हें भूत भगाने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा, जिसे एक्सोरसिस्म कहते हैं। दुनिया के सामने इंडोनेशिया में रहने वाली एक किन्नर ने अपने साथ हो रहे टॉर्चर को दुनिया के सामने रखा। उसके साथ इलाज के नाम पर जो हो रहा है, उसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी... 

PREV
111
लड़की को हुआ लड़की से प्यार तो घरवालों ने बुला लिया तांत्रिक, 'भूत' भगाने के नाम पर महीनों किया टॉर्चर

अंदलीन नाम की इस किन्नर का जन्म इंडोनेशिया के एक परिवार में हुआ था। थोड़ी बड़ी होने पर ही उसे महसूस होने लगा था कि वो लड़की के शरीर में लड़का है। 

211

 जब उसने इस बारे में अपने घरवालों को बताया, तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा। बीते 20  से उसके घरवाले अलग-अलग तरह से उसका इलाज कर रहे हैं। 

311

अब जब इंडोनेशिया में इस्लाम कानून के तहत गे और ट्रांसजेंडर्स का इलाज तंत्र विद्या से होने की बात चल रही है, अंदलीन को अपने साथ हुए हर टॉर्चर की याद आ रही है। 

411

उसने दुनिया को बताया कि कैसे उसके ट्रांसजेंडर होने और दूसरी लड़की को पसंद करने के लिए उसे बीमार घोषित कर दिया गया।  
 

511

इमाम उसका इलाज करने आते थे। उसे कई-कई घंटों तक बर्फीले पानी में डुबो कर रखा जाता था ताकि उसके अंदर का भूत भाग जाएगा। 

611

उसे कई दिनों तक घर में भूखे-प्यासे बंद करके रखा जाता था। इमाम शुद्धिकरण के नाम पर उसे काफी टॉर्चर करता था। उसके ट्रांसजेंडर होने को जेंडर से जुडी बीमारी का नाम दिया गया।  
 

711

अंदलीन ने बताया कि उसे उसकी मर्जी के खिलाफ घरवालों ने इमाम के पास पहुंचा दिया। उसे कब्र के ऊपर लिटाकर झाड़ा जाता था। 
 

811

साथ ही उसे बार-बार कहा जाता था कि या तो लड़की की तरह जिंदगी जियो या नर्क में जाओ। उसने बताया कि इन सारी प्रक्रियाओं के बाद भी वो ट्रांसजेंडर ही है। 

911

वहीं ट्रांसजेंडर्स की झाड़-फूंक करने वाले एक इमाम ने कहा की उसने ऐसे कई लोगों को ठीक किया है, जो खुद को एलजीबीटी समुदाय का मानते थे। 

1011

उसने बताया कि उसके एक क्लाइंट को लगता था कि वो लड़की है। लेकिन इलाज के बाद अब उसने शादी कर ली है और अपनी पत्नी के साथ खुश है। 

1111

इमाम ने कहा कि जब इंसान के अंदर भूत घुस जाता है, तो वो सामने वाले से ऐसा करने को कहता है। एलजीबीटी कुछ नहीं, बल्कि भूत चढ़ने से होने वाली एक बीमारी है। 

Recommended Stories