Published : May 13, 2020, 12:53 PM ISTUpdated : May 13, 2020, 04:38 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना के कारण कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। उस वायरस ने ना जानें कितने लोगों को समय से पहले ही मौत के मुंह में धकेल दिया है। दुनिया में इस वायरस की वजह से इतनी मौतें हुई कि कई कब्रिस्तानों में जगह कम पड़ गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ, जिसमें एक परिवार ने अपने घर के सदस्य का अंतिम संस्कार किया। लेकिन जब लोगों ने इस वीडियो को गौर से देखा तो हैरान रह गए। इस वीडियो में दिखा कि ताबूत के ऊपर कांच में लाश अपने हाथ को हिला रहा था। इसके बाद लोगों में बहस छिड़ गई है कि क्या इस परिवार ने जिंदा ही युवक को दफना दिया?
जानकारी के मुताबिक, ये घटना 5 मई की है। इंडोनेशिया के मनड़ो में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर के सदस्य की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया।
29
वीडियो में पादरी लाश के आत्मा की शान्ति के लिए मन्त्र पढ़ता नजर आया। इस दौरान सभी घरवाले रोते नजर आए।
39
अंतिम संस्कार का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। सभी रीति-रिवाजों को करने के बाद लाश को दफना दिया गया और सब अपने घर लौट आए।
49
लेकिन इसके बाद जब उन्होंने वीडियो को देखा, तो सभी हैरान रह गए। वीडियो में ताबूत में लगे कांच से लाश को हाथ हिलाते देखा गया। इसे देख घरवाले डर गए।
59
उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो ने ऑनलाइन लोगों में खलबली मचा दी।
69
कई लोगों का कहना है कि युवक जिंदा था और ताबूत के अंदर से हाथ हिलाकर मदद मांग रहा था। लेकिन किसी ने उसपर ध्यान नहीं दिया और उसे दफना दिया।
79
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वो लाश नहीं, बल्कि एक चूहा है, जो ताबूत में घुस गया होगा। उसे ही कांच से उछलकूद करते देखा गया होगा।
89
वहीं एक्सपर्ट्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि कई बार मौत के बाद लाश अपने हाथ-पैर हिलाता है। इसे रिगोर मोर्टिस कहते हैं। इसमें डेड बॉडी अकड़ता है और ऐसा लगता है जैसे वो जिंदा है।
99
हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद युवक के घरवाले काफी सदमे में हैं। उनका कहना है कि अगर युवक जिंदा था तो उन्होने उसे यूं ही दफना दिया। उसकी मौत का कारण फिर परिवार के लोग ही हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News