Published : Dec 22, 2020, 01:57 PM ISTUpdated : Dec 22, 2020, 05:05 PM IST
बात 60 के दशक की है, भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने बॉलीवुड अभिनेता नाजिर हुसैन से भोजपुरी में एक फिल्म बनाने को कहा था। इस तरह 1963 में विश्वनाथ शाहाबादी की पहली भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' रिलीज हुई। कहने को भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत भी हिंदी फिल्मों की तरह धार्मिक और सामाजिक कहानियों से हुई, लेकिन पिछले 2 दशक में गंगा की धारा ही उल्टी हो गई। अब तो भोजपुर सिनेमा और अश्लीलता जैसे एक-दूसरे के पूरक लगते हैं। फिल्में चलाने में उसके पोस्टर का बड़ा रोल होता है। पोस्टर यानी फिल्म की थीम को दर्शकों के सामने लाकर उन्हें टीवी या थियेटर तक खींचना। भोजपुरी में ऐसे-ऐसे बेहूदा-अश्लील और अजब-गजब टाइटल्स रजिस्टर्ड कराए जाने लगे हैं, जिन्हें पढ़कर ही लोग हैरान रह जाएं। फिल्मों की देखादेखी भोजपुरी लोकगीत-वीडियो सांग्स भी इसी दिशा में चल पड़े हैं। देखिए ऐसे ही कुछ पोस्टर...
एगो चुम्मा दे दा राजाजी : लोकगायक-भाजपा नेता अभिनेता मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ 2005 में आई थी ‘एगो चुम्मा दे दा राजाजी’फिल्म। इसमें सलमान खान के साथ हिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री भी मुख्य भूमिका में थीं।
210
तोहरे कारन गइल भंइसिया पानी में: इस फिल्म में पवन सिंह, सपना थापा, जयदेव सिंह राकेश, अवधेश मिश्रा, केके गोस्वामी और रजनी मेहता ने काम किया था। इसे निर्देशित किया था जितेंद्र प्रताप सिह ने।
310
पेप्सी पीके लागेलू सेक्सी:यह एक भोजपुरी एलबम था। इसकी निर्माता थीं क्षमा सिंह ने। इसे निर्देशित किया था पूजा सिंह ने। इसका म्यूजिक नसराज घिमरे का था, जबकि डांस छोटू सोनी का।
410
बीवी तुम्हारी बच्चे हमारे: यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का प्रचार ही ऐसा किया गया था कि सेक्स शिक्षा और द्विअर्थी संवादों से भरपूर जबर्दस्त कॉमेडी फिल्म।
510
मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट: यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियेश सिन्हा और रानी चटर्जी लीड में थे। निर्देशक थे मिथिलेश अविनाश। इसे एक्शन-कॉमेडी फिल्म कहा गया था।
610
जान लेबू का हो: यह भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री मोनालिसा का वीडियो सांग था। इसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था। यह इसी साल रिलीज हुआ था।
710
ए राजा लाईन पर आजा: इसके लेखक और निर्देशक थे मनोज नारायणा शानु। निर्माता थे अरुणेश। इसमें रानी चटर्जी ने जबर्दस्त जलवा बिखेरा था।
810
साली बड़ी सतावेली: यह फिल्म 2013 में आई थी। इसे दिलावेज खान ने निर्देशित किया था। इसमें रवि किशन, रानी चटर्जी, रिंकू घोष और माया यादव मुख्य भूमिका में थे।
910
संइया के साथ मड़ईया में: यह फिल्म 2015 में आई थी। इसके निर्माता थे संजीव सिंह। निर्देशक राजकुमार और आर पांडेय। कहानी और गीत लिखे थे विनय बिहारी ने।
1010
निरहुआ सटक रहे: यह एक भोजपुरी एलबम था, जो इसी साल रिलीज हुआ था। इसके कलाकार थे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खुशबू राज।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News