कभी इस लड़की को चूसा हुआ आम बोल चिढ़ाते थे लोग, अब देखते ही मर्दों का डर से छूट जाता है पसीना

Published : Jul 15, 2020, 05:32 PM ISTUpdated : Jul 16, 2020, 10:23 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया में लगभग हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा दौर आता है, जब वो बदलाव से गुजरता है। इसे प्यूबर्टी कहते हैं। युवावस्था में आते हुए इंसान का लुक बदल जाता है। कुछ लोग इसके बाद और भी ज्यादा निखर जाते हैं या कुछ बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। आज हम जिस महिला के बारे में बात कर रहे हैं वो 15 साल की उम्र तक लोगों के मजाक का टॉपिक रहती थीं। इस महिला को उसके दोस्त बचपन से चूसा हुआ आम बुलाते थे। लेकिन इसके अगले कुछ साल तक इस लड़की ने जमकर अपने फिजिक पर काम किया। आज इस महिला का फिगर ऐसा बन गया है कि अच्छे-अच्छे पहलवान भी उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। इस महिला को लोग मसल बार्बी के नाम से जानते हैं। 

PREV
110
कभी इस लड़की को चूसा हुआ आम बोल चिढ़ाते थे लोग, अब देखते ही मर्दों का डर से छूट जाता है पसीना

24 साल की जूलिया विंस को देखकर लोगों की आंखें फ़टी रह जाती है। इस महिला को सभी  मसल बार्बी के नाम से जानते हैं। इस महिला ने 15 साल की उम्र से जिम जाना शुरू किया था।  

210

सोशल मीडिया पर लोग इसे मसल बार्बी बुलाते हैं। इसकी बॉडी देख आपको यकीन नहीं होगा। इसने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने बाइसेप्स से सभी को चकित कर दिया था।  

310

बचपन से जूलिया को लोग काफी कुछ कहते थे। पहले वो बेहद दुबली थी। कुछ लोग उसे चूसा हुआ आम बोलते थे तो कुछ लोग पापड़ बोलकर मजाक उड़ाते थे। 

410

इसके बाद 15 साल की उम्र से उसने जिम जाना शुरू किया। इसके बाद जूलिया के कॉन्फिडेंस में काफी बढ़त हुई। 

510

अब 24 साल की हो चुकी जूलिया के लिए उसका बचपन काफी बुरा रहा। उसके पेरेंट्स के   तलाक का उसपर काफी प्रभाव पड़ा था। लेकिन जिम के जरिये जूलिया ने इससे पार पाया। 
 

610

जूलिया बताती हैं कि जब उसने जिम ज्वाइन किया था, उस वक्त वहां तक जाने में एक घंटा लगता था। साथ ही वो जिम में अकेली लड़की हुआ करती थी। 

710

पावरलिफ्टिंग के साथ-साथ जूलिया पढ़ाई पर काफी ध्यान देती थी। वो लॉ की तैयारी कर रही थी। इसके साथ ही उसने पावरलिफ्टिंग को भी उतना ही समय दिया। 

810

आज जूलिया पावरलिफ्टिंग  वर्ल्ड की दो बार की विश्व विजेता हैं। जूलिया का वजन 65 किलो है लेकिन वो 275 किलो के वेट से स्क्वाट्स करती है। 
 

910

साथ ही 175 किलो वेट से बेंच प्रेस और 205 केजी से डेडलिफ्ट भी करती हैं। उनके सामने बड़े-बड़े पहलवान भी नहीं टिकते। बात अगर डायट की करें, तो जूलिया अपने खाने में मछली, अंडे, सब्जियां, ओट्स, चावल शामिल करती हैं।  

1010

सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। लोग जूलिया को काफी सपोर्ट करते हैं। आगे उन्होंने लोगों को मैसेज दिया कि जिन्हें ऐसा लगता है कि स्पोर्ट्स महिलाओं के लिए नहीं है, वो उन्हें उदाहरण बनकर दिखाना चाहती है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories