जैसे-तैसे 30 बच्चों का पेट भरता था गरीब मजदूर, अचानक मिला अलादीन का चिराग तो 4 बीवियों का पति बना करोड़पति

हटके डेस्क: कहते हैं देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। किसकी किस्मत कब पलट जाए, कोई नहीं कह सकता। जो आज रंक है, वो पलभर में राजा भी बन सकता है। आपने किस्मत के पलटी खाने की कई खबर पढ़ी-सुनी होगी, जिसमें झटके से गरीब शख्स करोड़पति बन जाता है। हाल में तंज़ानिया में रहने वाला एक मजदूर रातों-रात करोड़पति बन गया। इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। जब लोगों को इस शख्स कि कहानी पता चली तो उन्होंने कहा कि इसे कहते हैं किस्मत का पलटी खाना। शख्स एक खदान में मजदूरी करता था। इसी दौरान उसके हाथ दो ऐसे पत्थर लगे, जिसने उसकी किस्मत बदल कर रख दी। आइये बताते हैं कैसे रातो-रात बदल गई उसकी किस्मत... 

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2020 7:08 AM IST / Updated: Jun 26 2020, 04:45 PM IST

18
जैसे-तैसे 30 बच्चों का पेट भरता था गरीब मजदूर, अचानक मिला अलादीन का चिराग तो 4 बीवियों का पति बना करोड़पति

तंजानिया में रहने वाला एक मजदूर इन दिनों चर्चा में है। इस शख्स के हाथ दो बड़े-बड़े बेशकीमती पत्थर लग गए। मार्केट में इन दो पत्थरों की कीमत 22,49,89,728 यानी 22 करोड़ 49 लाख 89 हजार और 7 सौ 28 रूपये है। 

28

शख्स की पहचान सनीनिउ लाइज़र के रूप हुई। तंजानिया सरकार ने उसे पत्थर के अमाउंट का चेक दे दिया है। शख्स को जो दो पत्थर मिले थे उनका रंग गहरे बैंगनी रंग का था। दोनों पत्थर काफी बड़े थे। इनकी बिक्री मन्यारा में हुई थी। 

38

लाइज़र को ये दो पत्थर तब मिले थे जब वो तंजानिया के एक खदान में पत्थर तोड़ रहा था। इस खदान को चारों तरफ से दीवार से घेर दिया गया है ताकि कीमती मिनरल्स की तस्करी ना हो सके। 
 

48

लाइज़र ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि अब एक बड़ी पार्टी होगी। लाइज़र की 4 बीवियां और तीस बच्चे हैं। 52 साल के शख्स ने बताया कि पार्टी में वो अच्छे लक के लिए गाय काटेगा। 

58

उसने कसम खाई है कि इन पैसों से वो एक स्कूल बनाएगा और एक शॉपिंग मॉल का भी निर्माण करवाएगा। उसने बताया कि उसके इलाके में कई लोग अपने बच्चों को पैसों की कमी के कारण स्कूल नहीं भेज पाते हैं। ऐसे में उनके लिए वो स्कूल बनवाएगा। 

68

लेकिन उसने ये भी कहा कि इन पैसों के आने के बावजूद उसकी लाइफस्टाइल ज्यादा नहीं बदलेगी। वो अभी भी अपने 2 हजार गायों की देखभाल कर घर चलाएगा। 
 

78


माइन मिनिस्ट्री के अधिवक्ता ने बताया कि एक पत्थर का वजन 11 केजी का है जबकि दूसरा 5 केजी का। तंज़ानाइट बेशकीमती पत्थरों के लिए जाना जाता है। 
 

88

 अब इस खबर के सामने आने के बाद कई तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें किस्मत का धनी कह रहा है तो कोई उनसे जल रहा है। चाहे जो भी हो झटके से करोड़पति बनने का ये बेहद अच्छा उदहारण है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos