जेरिको, फिलीस्तीन
11000 साल पुराना इतिहास
जार्डन नदी के किनारे बसे इस शहर को दुनिया का सबसे प्राचीन माना जाता है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर इसके सबसे प्राचीन होने की पुष्टि होती है। ऐसा माना जाता है कि यहां दुनिया का सबसे पुराना पत्थर टावर भी है। जेरिको का अरबी नाम एरिया है। इसका अर्थ होता है सुगंधित। यह अलग-अलग समय में अलग-अलग देशों के अधीन रहा है। 2006 की जनगणना के हिसाब से इसकी आबादी 20000 है।