हटके डेस्क: दुनिया में कुछ लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल होता है। वहीं कुछ लोगों को भगवान इतना पैसा देते हैं कि उनके सामने उन्हें गिनने तक का समय नहीं होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शेख की काफी चर्चा हो रही है। ये शेख अपनी रईसी के कारण चर्चा में है। दरअसल, इसके पास इतनी हवेलियां हैं कि उसे याद ही नहीं है कि किसी देश में कहां उसने कितने घर खरीद रखे हैं। आलम ये है कि स्पेन में ख़रीदे एक आलिशान घर के बारे में वो 17 साल पहले भूल गया। अब उसे याद आया कि वहां भी उसका एक घर है। ये शख्स ना तो किसी देश का राजा है ना कहीं का कोई अधिकारी। लेकिन विरासत में मिले तेज के कुओं से उसने इतनी दौलत कमा ली कि दुनिया का चौथा सबसे रईस इंसान बना गया।
अबू धाबी के शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नाह्यान इन दोनों चर्चा में है। शेख दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं।
210
शेख खलीफा तब चर्चा में आए, जब उनके बारे में एक जानकारी लीक हुई। दरअसल, शेख अपने घर की टंकी में महंगा मिनरल वाटर भरवाते हैं। फिर इसी पानी से वो नहाते भी हैं।
310
शेख ने इतनी हवेलियां खरीदी हैं, कि अब उसे याद भी नहीं है कि किस-किस देश में उसकी कितनी प्रॉपर्टी है। आलम ये है कि शेख ने 17 साल पहले स्पेन में एक घर ख़रीदा था। लेकिन उसे उसकी याद ही नहीं रही।
410
जब 17 साल बाद वो अपने हवेली पहुंचा तो वहां 15 नौकरों की टीम ने उसका स्वागत किया। बीते 17 साल से वो इन नौकरों को सैलरी दे रहा था। लेकिन 11 बेडरूम वाले इस घर में वो खुद कभी नहीं गया था।
510
शेख के स्पेन वाले इस घर के किचन में बीते 17 साल से कभी खाना नहीं बना है। अभी भी वहां रखे हर किचन एप्लियंस में स्टीकर वैसे ही लगा हुआ है। साथ ही अभी भी सबकुछ प्लास्टिक में व्रैप था।
610
इस घर की देखभाल और नौकरों की सैलरी में ही हर साल 3 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च हो रहा था। घर की खिड़कियां बुलेट प्रूफ कांच से बनी है।
710
शेख के बेटे ने घर छोड़ दिया है। अब शेख ही अपनी पूरी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। बड़े आलिशान घर में शेख अकेले रहता है। कई देशों में उसके कई घर हैं।
810
उतना ही नहीं, शेख एक आलीशान याच का भी मालिक है। इस याच में सुविधा की सारी चीजें हैं। शेख के सऊदी में ही काफी जगहों पर घर हैं। हालत ऐसी है कि उसे खुद को याद नहीं रहता कि उसने कहां-कहां घर खरीद रखा है।
910
जानकारी के मुताबिक, शेख के नाम कुल 140 प्रॉपर्टीज हैं। इसमें लंदन से लेकर मेलबर्न तक में ख़रीदे घर शामिल हैं।
1010
फिलहाल शेख खलीफा अपने आलिशान महल के फव्वारों से भी मिनरल वाटर निकलने की कहबर के कारण चर्चा में है। लोग शेख की दौलत को देख पागल हो रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News