26 सौ सालों से दुनिया की नजर से छिपा था ये 'मंदिर', पत्थर के बंद ताबूतों से निकली ऐसी चीजें

Published : Feb 23, 2020, 03:10 PM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 09:16 AM IST

दुनिया में रोम, यूनान, मिस्र, भारत और चीन की सभ्यता सबसे प्राचीन मानी जाती है। एक समय दुनिया में रोमन साम्राज्य का बोलबाला था। आज रोम इटली का प्रमुख शहर है। रोम दुनिया भर के इतिहास के जानकारों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। रोमन साम्राज्य के भग्नावशेषों का आर्कियोलॉजिस्ट हमेशा अध्ययन करते रहे हैं। कहा जाता है कि रोम की स्थापना रोमुलुस और उसके जुड़वां भाई रेमुस ने की थी। ऐसी मान्यता है कि ये युद्ध के देवता और एक पड़ोसी राज्य के राजा की लड़की के पुत्र थे। उस राजा को युद्ध में हरा कर गद्दी पर बैठने वाले नए राजा ने दोनों भाइयों को टिबेर नदी में फेंकने का आदेश दिया था। लेकिन वे किसी तरह बच गए और एक मादा भेड़िया ने उन्हें अपना दूध पिला कर पाला-पोसा। इसके बाद किसी चरवाहे को वे मिले, जो उन्हें अपने साथ ले आया। किवदंती है कि रोमुलुस के नाम पर ही रोम शहर का नाम पड़ा। अभी हाल ही में इटली के पुरात्तत्ववेत्ताओं ने रोम में खंडहरों में रोमुलुस से जुड़े एक मंदिर का पता लगाया है। यहां कई ऐतिहासिक महत्व की चीजें मिली हैं, जिनसे उस समय की सभ्यता और संस्कृति के बारे में खास जानकारी मिलने की संभावना जतायी जा रही है। वहां 6 ईसापूर्व की एक वेदी मिली है। पुरात्तववेत्ताओं का कहना है कि रोम की संस्कृति कहीं उससे भी प्राचीन है, जितनी फिलहाल मानी जाती है। देखते हैं, आर्कियोलॉजिस्ट्स ने वहां खुदाई में क्या पाया। वैसे ज्यादा तस्वीरें अभी सामने नहीं आ सकी हैं।  

PREV
19
26 सौ सालों से दुनिया की नजर से छिपा था ये 'मंदिर', पत्थर के बंद ताबूतों से निकली ऐसी चीजें
रोमन साम्राज्य के भग्नावशेषों की खुदाई में यह जगह मिली है। इसे रोम के संस्थापक माने जाने वाले रोमुलुस से जोड़ कर देखा जा रहा है।
29
खुदाई के दौरान मिला यह भग्नावशेष। पुरात्तत्वविद इनका अध्ययन करने में लगे हैं।
39
रोमुलुस के श्राइन की खुदाई के दौरान यह जगह मिली। कहा जा रहा है कि यहां शायद लोग पूजा किया करत थे।
49
एक मुहर जिस पर रोमुलुस और उसके जुड़वां भाई रेमुस की आकृति बनी हुई है।
59
महान रोमन साम्राज्य के भग्नावशेष। चित्र देख कर ही इन महलों की भव्यता का अंदाज लगाया जा सकता है। इनसेट में मादा भेड़िया की मूर्ति। रोमुलुस और उसका जुड़वां भाई रेमुस भेड़िया का दूध पी रहे हैं।
69
रोम के संस्थापक माने जाने वाले रोमुलुस और उसके जुड़वां भाई मादा भेड़िया का दूध पीते हुए। यह एक प्राचीन मूर्ति है।
79
कई आर्कियोलॉजिस्ट्स वहां के भग्नावशेषों का अध्ययन करने के लिए मौजूद हैं।
89
प्राचीन रोमन साम्राज्य के भग्नावशेषों का एक चित्र। ये भग्नावशेष काफी बड़े क्षेत्र में फैले हैं।
99
प्राचीन मंदिर की खुदाई के काम में लगे आर्कियोलॉजिस्ट्स। अभी खुदाई का काम काफी समय तक जारी रहने की संभावना है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories