अगर कहीं भी दिखे ये अनोखी बिल्ली तो तुरंत कर लें कैद, बना सकती है आपको झटके से लखपति

Published : Jan 27, 2021, 06:54 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के अनोखे जीव-जानवर पाए जाते हैं।  लोगों को पता भी नहीं चलता और उनकी आंखों के सामने से पैसे कमाने का मौका निकल जाता है क्यूंकि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं होती। आपने कई तरह की बिल्लियों को सड़क पर या यूं ही दीवार पर बैठे देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुर्लभ बिल्ली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप इंटरनेशनल मार्केट में बेचेंगे तो आपको छह से सात लाख रुपए आसानी से मिल जाएंगे। ये दुर्लभ बिल्ली आपको झटके से लखपति बना सकती है। आइये बताते हैं आखिर क्या ख़ास है इस बिल्ली में...    

PREV
17
अगर कहीं भी दिखे ये अनोखी बिल्ली तो तुरंत कर लें कैद, बना सकती है आपको झटके से लखपति

2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में बिल्लियों की कुल 71 स्टैंडर्ड ब्रीड है। इसमें Cat Fanciers' Association (CFA) ने 44 और Fédération Internationale Féline (FIFe) ने 43 के बारे में लिस्ट जारी की है। आपने कई लोगों को बिल्ली पालते देखा होगा। कुछ बिल्लियां जंगली होती हैं और इन्हें पालना खतरे से खाली नहीं।  

27

लेकिन हम जिस बिल्ली की बात कर रहे हैं वो जंगली ना होकर भी जंगल में ही रहती है। ये बेहद दुर्लभ हैं। अगर ये बिल्ली आपके हाथ लग जाए, तो समझ जाइये कि आपकी किस्मत पलटने वाली है। दरअसल, इस बिल्ली की दोनों आंखें अलग-अलग रंग की होती हैं। 

37

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी बिल्लियां भला भारत में कहा होती हैं? तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल में इस दुर्लभ बिल्ली के मिलने से लोग हैरान रह गए। कई लोग इसे देखने दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।  

47

इस बिल्ली की एक आंख नीली और दूसरी पीली है। जिस शख्स को ये बिल्ली मिली, वो इसे अपने घर ले आया। अब ये बिल्ली उसके परिवार की सदस्य की तरह साथ रह रही है। बैतूल के सारणी में रहने वाले अनुभव सिंह को ये बिल्ली तब मिली थी जब वो किसी काम से जंगल से पार हो रहे थे। 

57

अनुभव ने बताया कि बिल्ली एक पेड़ के ऊपर डरी-सहमी बैठी थी और नीचे कई कुत्ते उसे नोच खाने को तैयार थे। ऐसे में उसने कुत्तों को भगाया और फिर बिल्ली को घर ले आए। घर लाने के बाद उन्होंने गौर किया कि इस बिल्ली की दोनों आंखें अलग-अलग रंग की हैं। बिल्ली उनकी फैमिली में घुल-मिल गई है। उन्होंने बिल्ली का नाम हैजी रखा है। 
 

67

इंटरनेट पर इस बिल्ली के बारे में आपको कई तरह की डिटेल्स मिल जाएगी। ये बिल्ली बेहद दुर्लभ होती हैं। भारत में तो इनके होने की कोई पुष्टि नहीं है लेकिन बैतूल में मिलते ही लोग हैरान रह गए। इंटरनेशनल मार्केट में इस बिल्ली की कीमत पांच से सात लाख रुपए है।  ऐसे में अगर आपको ये बिल्ली कहीं मिलती है तो उसे पकड़कर आप भी कर सकते हैं भारी कमाई। 
 

77

बायोलॉजिकल डिपार्टमेंट्स के रिसर्चर्स के मुताबिक, इसे खाओ मेनी कैट कहते हैं। ये काफी चंचल और होशियार होती हैं। इनकी संख्या दुनिया में काफी कम है। इसकी जनसंख्या बढ़ाने के लिए इसकी स्पेशल ब्रेडिंग करवाई जा सकती है।  अब भारत में ऐसी एक बिल्ली मिलने से लोग इस ब्रीड की अन्य बिल्लियों की खोज में जुट गए हैं।  

Recommended Stories