10 सेकंड में शख्स के शरीर में उग आए हजारों कांटेदार पौधे, दर्द से तड़पते हुए इस हाल में हुआ कैमरे में कैद

Published : Nov 12, 2020, 11:47 AM IST

हटके डेस्क: इंसान की बॉडी इस तरह बनी होती है कि उसे दर्द और तकलीफ काफी जल्दी महसूस होते हैं। फिर चाहे वो मानसिक हो या शारीरिक। कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिसे सिर्फ वही इंसान फील कर सकता है, जिसपर वो गुजरी है। जैसे कि अर्जेंटीना में रहने वाला ये शख्स। इस शख्स को साइकिल से गिरने के बाद वो दर्द महसूस हुआ जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। वो सीधे कैक्टस की झाड़ियों में गिरा जिसके बाद उसकी बॉडी में हजारों कांटेदार पौधे चिपक गए। शख्स की हालत देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले लोकल लोगों ने उसकी बॉडी से कांटे निकालने शुरू किये लेकिन उसकी तकलीफ बढ़ती ही गई। आइये आपको दिखाते हैं  कैसा हो गया हादसे के बाद शख्स का हाल... 

PREV
17
10 सेकंड में शख्स के शरीर में उग आए हजारों कांटेदार पौधे, दर्द से तड़पते हुए इस हाल में हुआ कैमरे में  कैद

अर्जेंटीना में चल रहे एक साइकिल रेस के दौरान हिस्सा लेने वाले एक शख्स के साथ वो हादसा हुआ, जो भगवान दुश्मन के साथ भी ना करे। रेस के दौरान शख्स हादसे का शिकार हो गया। 

27

शख्स को कांटों से भरे बॉडी के साथ अस्पताल ले जाया गया। रेस के दौरान शख्स का बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे कैक्टस की झाड़ियों में गिर गया। 

37

शख्स की पहचान डिएगो मोरेनो के रूप में हुई। वो रेस में शामिल था। लेकिन रास्ते में आए एक गड्ढे पर उसकी नजर नहीं पड़ी। जिसके बाद वो सीधे कांटेदार कैक्टस की झाड़ियों में गिर गया। जब शख्स को उठाया गया तो उसकी बॉडी में हजारों कांटेदार पौधे चिपके हुए थे।

47

शख्स ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। लोगों ने उसे आराम से उठाया। लोकल लोगों ने शख्स की मदद करते हुए उसकी बॉडी से हजारों के करीब कांटे बाहर निकाले।  इस दौरान शख्स दर्द से छटपटाता रहा। उसे काफी दर्द हो रहा था। 

57

बाद में एम्बुलेंस बुलाकर शख्स को अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां उसकी बॉडी के अन्य हिस्सों में चुभे कांटों को डॉक्टर्स ने बड़ी सतर्कता से बाहर निकाला। 

67

हादसे के बाद मोरेनो ने लोकल लोगों को थैंक्स कहा। साथ ही बताया कि उसके ग्लास और हेलमेट की वजह से वो अंधा होने से बच गया। 

77

कांटों से भरे मोरेनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग तस्वीर देख उसके दर्द का अंदाजा लगा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि 2020 बिलकुल इस तस्वीर जैसा है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories