अब इस मुस्लिम देश में शादी के बिना साथ रह सकता है प्रेमी जोड़ा, पहले मार-मारकर उधेड़ देते थे चमड़ी

हटके डेस्क: बदलाव और परिवर्तन समय की मांग होते हैं। एक वक्त के बाद चीजें बदलनी जरुरी हो जाती है। ऐसा ही एक बदलाव देखने को मिला कट्टरपंथी देश यूएई में। फिलहाल यहां आईपीएल चल रहे हैं। इसके खत्म होने के एक दिन पहले इस देश के नियमों में कुछ अहम बदलाव किये गए। इनमें एल्कोहल पीना और शादी से पहले लड़के-लड़की को एक साथ रहने की आजादी दी गई है। बता दें कि इससे पहले यूनिटेड अरब अमीरात में इन दोनों पर बैन लगा था। अगर कोई कपल शादी से पहले एक साथ कमरे में मिल जाता तो उसे कोड़ों से पीटा जाता था। साथ ही यहां पब्लिक में शराब का सेवन भी वर्जित था। लेकिन अब नियमों के बदलाव के बाद लोग शादी से पहले एक साथ रह भी सकते हैं और शराब भी पी सकते हैं। इस बीच यूएई में बैन कुछ और भी नियम हैं, जो वहां करने पर लोगों को सीधे जेल पहुंचा देता है... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2020 9:16 AM IST

112
अब इस मुस्लिम देश में शादी के बिना साथ रह सकता है प्रेमी जोड़ा, पहले मार-मारकर उधेड़ देते थे चमड़ी

UAE जैसे कट्टरपंथी देश में शादी से पहले कपल को साथ रहना लीगल कर देना बड़ी बात है। इस फैसले के बाद देश में जनसंख्या दो हिस्सों में बंट गई है। एक ने इस फैसले का स्वागत किया है तो एक गुट के मुताबिक, इससे देश के कल्चर को नुकसान पहुंचेगा। 

212

वहीं इस देश में ऐसे कई नियम है, जिन्हें ना मानने पर लोगों को सीधे जेल भेज दिया जाता है। इस यहां आने वाले पर्यटकों को खासी सावधानी बरतनी पड़ती है। एक लापरवाही और छुट्टियां सीधे जेल में जाकर खत्म होती हैं। 

312

राजसी परिवार को सम्मान: दुबई में रॉयल फैमिली को सम्मान देना जरुरी है। यहां उनका मजाक बनाना क़ानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। अगर ऐसा करते पकड़े गए तो कड़ी सजा के लिए तैयार रहे।

412

कई आइटम्स है गैर-कानूनी: UAE में कई आइटम्स गैरकानूनी है। जैसे आप यहां एडल्ट कंटेंट वाली मैगज़ीन नहीं ले जा सकते। साथ ही इजरायल से बनी चीजें भी यहां ले जाना मना है। और पोर्क भी।

512

ड्राइविंग में सावधानी: भारत में ड्राइविंग के वक्त लोग कई बार आपा खो देते हैं। दुबई में ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। यहां आपको रास्ते पर गुस्सा करने पर कंट्रोल रखना जरुरी है। यहां गुस्सा आपको ही मुसीबत में डाल देगा।

612

रमजान में ख़ास सतर्कता: अगर आप यहां रमजान के महीने में आए हैं, तो ख़ास सतर्कता बरतने की जरुरत है। इस दौरान आप पब्लिक में नहीं खा सकते। यहां तक की कार में भी नहीं और च्युंइग गम भी नहीं। होटल के कमरे में खाएं और ऐसी जगह पर जहां दूसरे आपको ना देखें।

712

दवाइयों पर भी रोक: अगर आप UAE जा रहे हैं, तो अपनी दवाइयों को लेकर सजग रहे। इस देश में ऐसी कई दवाइयां हैं, जिनपर रोक है। अगर आपके डॉक्टर ने उन्हें खाने को कहा है तो साथ में प्रिस्क्रिप्शन ले जाना ना भूलें। वरना आपको चार साल तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
 

812

फोटोग्राफी में सावधानी: दुबई में आपको लोगों की तस्वीर लेने से पहले उनसे इजाजत लेनी है। इस शहर में खूबसूरती भरी पड़ी है। लेकिन इन्हें कैद करने से पहले देख लें कि क्या वहां तस्वीर लेने की इजाजत है या नहीं? अगर नहीं, तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

912

बोली पर लगाम: UAE में पब्लिक प्लेस पर आपको अपनी बोली पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। यहां पब्लिक में गालियां देने पर पाबंदी है। ऐसे में आप क्या बोल रहे हैं, इसका ध्यान रखें। इसके साथ ही इस्लाम और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कुछ भी बोलने से बचें। ऐसा करना आपको सीधे जेल की हवा खिला सकता है।

1012

कपड़ों को लेकर रहे सजग: UAE में आपको अपने कपड़ों के सिलेक्शन पर ख़ास ध्यान देने की जरुरत है। खाकर महिलाओं को। यहां पब्लिक प्लेस पर शॉर्ट्स, टाइट स्किनी कपड़े पहनने की मनाही है। ऐसे कपड़े जिसमें आपके हाथ ना दिखे और छाती ढंकी रहे, वो ही कपड़े पहनने की कोशिश करें। वरना आपको अच्छा-खासा जुर्माना भरना पड़ सकता है।

1112

पब्लिक में प्यार का इजहार: कई कपल हनीमून के लिए दुबई जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहां पब्लिक में हाथ पकड़ना, गले लगना और किस करना मना है। अगर आप ऐसा करते पकड़े जाते हैं तो आपको जेल हो सकती है। कई विदेशियों को इस कारण मुसीबत का सामना करना पड़ चुका है।
 

1212

लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करना: अगर आप UAE में हैं, तो अपने हाथों के इस्तेमाल पर थोड़ा ध्यान दें। यहां आप खाने के लिए, किसी से हाथ मिलाने के लिए, दरवाजा खोलने के लिए अगर लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दरअसल, दुबई में लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल लोग टॉयलेट के बाद खुद को साफ़ करने के लिए करते हैं। ऐसे में इस हाथ से दूसरा कोई काम करना वर्जित है। खासकर पब्लिक प्लेस पर। ऐसे में अगर आप लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हैं तो पब्लिक प्लेस पर ज़रा सावधान रहे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos