Published : Jul 27, 2020, 03:19 PM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 05:29 PM IST
हटके डेस्क: चीन इन दिनों चर्चा में है। कोरोना की वजह से इस देश की काफी चर्चा हो रही है। भले ही नेगेटिव सेन्स में लेकिन हो रही है। चीन में सोशल मीडिया पर काफी हद तक सरकार का नियंत्रण होता है, इस वजह से इस देश के अंदर की खबरें काफी कम बाहर आ पाती है। कोरोना शुरू होने से पहले चीन में उइगर मुसलमानों पर जुल्म के किस्से काफी चर्चा में थे। इसके बाद दुनिया का सारा ध्यान कोरोना की तरफ हो गया। लेकिन उइगर मुस्लिमों पर सितम का दौर अब भी जारी है। इस बीच चीन में रहने वाली एक उइगर मुस्लिम महिला ने लोगों के साथ वहां उनपर हो रहे सितम को शेयर किया है। महिला ने बताया कि कैसे चीनी सैनिक इन महिलाओं को खिलौना समझते हैं। ये उनके साथ रेप करते हैं, फिर उन्हीं गर्भनिरोधक खिलाते हैं। अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है तो जबरदस्ती उसका एबॉर्शन भी करवाते हैं। इसके अलावा महिला ने कई अन्य खौफनाक खुलासे किये हैं...
30 साल की अमिमा मंतिमिन अपने और अपने बच्चे की जान बचाने के लिए चीन से भाग चुकी हैं। अमिमा अब इस्तांबुल में रहती है। चीन से भागने का मुख्य कारण था उसका प्रेग्नेंट होना।
29
चीन में उइगर मुसलामानों को दो ही बच्चे पैदा करने की इज़ाज़त है। अमिमा के पहले से चार बच्चे थे। ऐसे में जब वो फिर प्रेग्नेंट हुई, तो उसने देश छोड़ कर भागने का फैसला किया।
39
अमिमा के दो अन्य बच्चे चीन की सरकार में उसकी बहन के नाम से रजिस्टर हैं। चार बच्चों की वजह से अमिमा करीब दो साल अपने चीन के घर में ही कैद थी। उसे डर था कि अगर ये राज खुल गया तो उसे और उसके बच्चों को मार दिया जाएगा।
49
इस्ताम्बुल आने के बाद अमिमा ने चीन में उइगर मुस्लिमों की हालत का खुलासा किया। उसने बताया कि वहां अगर चीनी सैनिकों को पता चल जाता है कि कोई मुस्लिम महिला प्रेग्नेंट है तो जबरदस्ती उसका अबॉर्शन करवा देते हैं।
59
इतना ही नहीं, जब कोई उइगर मुस्लिम महिला किसी बीमारी के इलाज के लिए चीन के अस्पताल जाती है, वहां बिना किसी जानकारी के उसकी नसबंदी करवा दी जाती है।
69
चीन में फिलहाल 12 मिलियन मुस्लिम रहते हैं। वहां मुस्लिम महिलाओं के पति को कैंप टॉर्चर आम बात है। इसके बाद उन महिलाओं की देखभाल या कहें नजर रखने के नाम पर चीनी सैनिक उनका शोषण करते हैं।
79
अमिमा ने बताया कि वो तो किसी तरह वहां से आ गई लेकिन पुलिस उसके शौहर को पकड़ कर ले गई है। साथ ही उसके दो बच्चे उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। अमिमा को डर है कि शायद चीनी सैनिकों को पता चल गया कि इस कपल के चार बच्चे हैं। इस कारण ही उसके पति और बच्चों को गायब किया गया है।
89
चीन के अस्पताल बच्चों का कसाई घर बन चुके हैं। यहां जब कभी कोई उइगर मुस्लिम महिला आती है तो उसका मिसकैरेज करवा दिया जाता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि कॉम्प्लीकेशंस की वजह से बच्चे की मौत हो गई जबकि असलियत ये है कि उनके बच्चों को जानते हुए मार दिया जाता है।
99
चीन के एक अस्पताल से निकाली गई नर्स ने भी खुलासा किया था कि वहां हर दिन करीब 100 उइगर मुस्लिम महिलाओं का अबॉर्शन किया जाता था। इस वजह से कई मुस्लिम महिलाएं अब अस्पताल की जगह घर पर ही बच्चों को जन्म देती हैं। वो बिना किसी मेडिकल हेल्प के अपने बच्चे की जान बचाने के लिए अकेले लेबर पेन सह लेती हैं।